एक्सप्लोरर

खूब झड़ रहे हैं आपके बाल तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक डाइट, पोस्ट कोविड और पोस्ट ओमिक्रोन हेयर फॉल से मिलेगी राहत

कोरोना संक्रमण के बाद बालों का झड़ना बेहद आम है. यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसका इलाज किए बिना आपके बाल वापस नहीं आएंगे बल्कि यह एक डिसऑर्डर है, जिसे आप घरेलू तरीकों और सही डाइट से ठीक कर सकते हैं.

वैसे तो बालों का झड़ना हमेशा ही एक आम समस्या होती है और इसे अलग-अलग घरेलू नुस्खों के जरिए आराम से ठीक किया जा सकता है. लेकिन जब से कोरोना महामारी आई है, उसके बाद तो लोगों को बाल झड़ने की शिकायत बहुत अधिक होने लगी है. कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद जिन परेशानियों का सबसे अधिक सामना करना पड़ता है, उनमें हेयर फॉल एक बहुत बड़ी समस्या है. हालांकि इस समस्या को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल काम नहीं है. यहां हम कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनके जरिए आप पोस्ट कोविड हेयर फॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं...

कोरोना के बाद इसलिए झड़ते हैं बाल

कोरोना संक्रमण ठीक होने के बाद बाल झड़ने की वजह होती है टेलोजेन इफ्लूवियम. यह ऐसी स्थिति होती है, जिसमें किसी ट्रॉमा, स्ट्रेस या दर्दनाक स्थिति से हुए शॉक के बाद बाल झड़ने लगते हैं. टेलोजेन इफ्लूवियम बाल झड़ने की दूसरी स्थिति यानी एलोपेसिया एरिएटा डिसऑर्डर से एकदम अलग होती है. टेलोजेन इफ्लूवियम आमतौर पर तब होता है, जब व्यक्ति शारीरिक या मानसिक तौर पर गहरे तनाव से गुजरता है. इस तनाव के बाद जो बाल झड़ने की स्थिति होती है, उसे ही मेडिकल की भाषा में टेलोजेन इफ्लूवियम कहा जाता है. अच्छी बात यह होती है कि टेलोजेन इफ्लूवियम के कारण जो बाल झड़ते हैं, वे वापस आ जाते हैं. यानी यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जो गंजापन बढ़ाती है. हालांकि आपके बालों को अपनी पूरी लेंथ और थिकनेस में आने में समय लग सकता है.

जल्दी बाल उगाने का तरीका

  • टेलोजेन इफ्लूवियम के कारण गिरे बालों को आप फिर से जल्दी वापस पाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी डाइट में आयरन की कमी ना हो. यानी आपको आयरन रिच डाइट लेनी है.
  • जब शरीर में आयरन पूरी मात्रा में होता है तो आपका शरीर आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने पर काम करता है. यदि आपके शरीर में आयरन की कमी होगी तो आपका शरीर बालों से पहले आयरन का उपयोग लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में उपयोग करता है. ताकि शरीर के अंदर की कार्यप्रणाली ठीक से चलती रहे.
  • इसलिए बालों को जल्दी वापल लाने में आयरन की मुख्य भूमिका होती है. आपके बाल जल्दी वापस आ जाएं और तेजी से बढ़ें, इसके लिए जरूरी है कि आप अपने शरीर में आयरन की प्रचुरता को बनाए रखें.

प्राकृतिक रूप से आयरन लेवल बढ़ाने के तरीके

  • दोपहर में खाना खाने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर को देसी घी में मिलाकर इसका सेवन करें.
  • बहुत खट्टे और बहुत अधिक नमकीन फूड्स को अपनी डाइट से हटा दें.
  • यदि ऐल्कोहॉल, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन बहुत अधिक करते हैं तो इन्हें बेहद कम कर दें या बंद कर दें.
  • सिरका और इससे बनी चीजों को सेवन कम करें. टॉमेटो सॉस, आलू का सेवन बहुत कम कर दें.
  • आपको एक्सरसाइज नियमित रूप से करनी है.
  • लाल अंगूर, सूखा अदरक (सौंठ), काली किशमिश का सेवन हर दिन करने से लाभ होगा.
  • रात का भोजन करने के बाद रोज 15 एमएल द्राक्षारिष्ट का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सुपर फूड है आंवला, कम ही लोग जानते हैं इसके ये गुण और उपयोग की विधि

यह भी पढ़ें: फेस ऐक्ने से मुक्ति पाने का आयुर्वेदिक उपाय, लगाएं अमरूद की पत्तियों का लेप और घरेलू फेसवॉश

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget