एक्सप्लोरर

फेस ऐक्ने से मुक्ति पाने का आयुर्वेदिक उपाय, लगाएं अमरूद की पत्तियों का लेप और घरेलू फेसवॉश

ऐक्ने की समस्या बहुत परेशान करती है. इसका समय पर उपचार जरूरी है नहीं तो ये ऐक्ने त्वचा पर अपने गहरे और जिद्दी निशान छोड़ने लगते हैं, जिससे त्वचा भद्दी दिखने लगती है और आपकी उम्र ज्यादा नजर आने लगती है

जिद्दी ऐक्ने कभी-कभी बहुत परेशान करते हैं. अगर आप भी तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स और घरेलू नुस्खे ट्राई करके थक चुके हैं? टूथपेस्ट और सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) भी असर नहीं दिखा रहे हैं तो यहां बताए जा रहे आयुर्वेदिक टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. ये पूरी तरह सुरक्षित हैं और हर तरह की त्वचा पर अपना सकारात्मक असर दिखाते हैं.

इस गलती से बचें

अगर आप अपने चेहरे के ऐक्ने दूर करने के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि आपको तुरंत लाभ मिले तो एक बात जान लीजिए कि तुरंत मिला लाभ तुरंत गायब भी हो जाता है! साथ ही अंग्रेजी दवाओं और कॉस्मेटिक ऑइनमेंट्स के अपने साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. इनसे ऐक्ने की समस्या बढ़ भी सकती है. साथ ही आपको बालों में रूखापन, आंखों में सूखापन और बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है.

आपको ये करना है
ऐक्ने कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डायट पर ध्यान देना है. यदि संभव हो तो इन चीजों को अपनी डायट से पूरी तरह हटा दें नहीं तो इनकी मात्रा बहुत सीमित कर दें.

  • शुगर यानी चीनी
  • दूध
  • पनीर
  • दही
  • तैलीय पदार्थ
  • अंडा

धूप में समय बिताने से बचें

  • सुबह और शाम के समय वॉक जरूर करें. इससे आपका मेटाबॉलिज़म ठीक से काम करेगा. हो सके तो कोई ऐसा खेल खेलें जिसमें बहुत ऐक्टिव रहना होता है, आप चाहें तो 30 मिनट डांस प्रैक्टिस भी कर सकती हैं.

ऐक्ने के दौरान स्किन केयर 

ऐक्ने के दौरान अपनी त्वचा को आप ऐसी देखभाल दें, जो ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर हो. आप चाहें तो इस घरेलू फेसवॉश का उपयोग कर सकती हैं, इसे लगाने की सलाह आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर रेखा भी देती हैं...

  • त्रिफला चूर्ण
  • नीम पत्तियों का पाउडर
  • पानी
  • बराबर मात्रा में त्रिफला चूर्ण और नीम की पत्तियों से बना पाउडर लेकर इन्हें पानी के साथ मिलाकर पका लें. इससे दिन में तीन बार चेहरा साफ करें, आपकी त्वचा का अतिरिक्त ऑइल निकल जाएगा और बैक्टीरिया भी नहीं पनप पाएंगे.

अमरूद की पत्तियों का फेस पैक लगाएं
अमरूद की पत्तियों से फेस पैक तैयार करने के लिए आपको ये चीजें चाहिए...

  • हल्दी
  • अमरूद की ताजा पत्तियां (कोंपल या नई पत्तियां)
  • लीकोराइज रूट पाउडर (Licorice Root Powder)
  • मुलतानी मिट्टी (Fuller's Earth)
  • इन सभी चीजों को गुलाबजल की मदद से मिलाकर फेस पैक बनाएं. इसे 20 से 25 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें.
  • यदि आपकी स्किन को नारियल का तेल सूट करता है तो आप फेस पैक हटाने के बाद नारियल तेल की दो बूंद लेकर चेहरे की मसाज कर सकती हैं.

जब दवाओं की हो जरूरत

  • ऐक्ने जब अपनी बुरी स्थिति में होते हैं तो सिर्फ बाहरी देखभाल से पूरा लाभ नहीं मिलता. इस स्थिति में आपको औषधियों का सहारा भी लेना होता है. इसके लिए आप किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श कर सकती हैं. 
  • आयुर्वेद में ऐक्ने मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं. वातज, पित्तज और कफज. आपके ऐक्ने के प्रकार के अनुसार चिकित्सक आपका उपचार करते हैं और इसके साथ जब आप यहां बताई गई विधि से स्किन केयर रेजीम का ध्यान रखती हैं तो आपकी स्किन बहुत क्लीन और ग्लोइंग बन जाती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget