एक्सप्लोरर

Delhi Heatwave: भीषण गर्मी से दिल्ली के लोग ज्यादा गंवा रहे जान, खुद देख लें बीते 5 साल का आंकड़ा

Delhi Extreme Heatwave: दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही है. पहले गर्मी को लोग नजरअंदाज करते थे, लेकिन अब इससे सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. चलिए आपको बताते हैं कि पिछले पांच सालों में कितनी मौत हुई है.

दिल्ली में भीषण गर्मी अब सिर्फ गर्मियों तक सीमित नहीं रह गई है. Greenpeace India की एक नई स्टडी में यह सामने आया है कि तेज गर्मी और बढ़ते तापमान से दिल्ली में हजारों अनदेखी मौतें हो रही हैं, खासकर बेघर और बाहर काम करने वाले लोगों के बीच. रिपोर्ट का नाम है “Death and Degree: Establishing a Relationship of Death and Heat in Scorched Delhi”, जिसमें Universal Thermal Climate Index (UTCI) के आंकड़ों का इस्तेमाल करके यह दिखाया गया है कि गर्मी अब एक गंभीर सार्वजनिक हेल्थ संकट बन गई है.

मानसून के महीने भी अब खतरनाक

रिपोर्ट के अनुसार, जो मानसून के महीने पहले राहत लाते थे, अब उनमें भी खतरनाक स्तर की गर्मी और नमी दर्ज हो रही है. 2015 से 2024 तक जून, जुलाई और अगस्त में लगातार UTCI का मान 31.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ, जबकि जुलाई 2019 में यह चरम स्तर 34.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो पहले केवल गर्मियों में ही देखने को मिलता था. मार्च और अप्रैल के महीनों में UTCI स्तर में 30 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि देखी गई, जो गर्मियों के खतरनाक आगमन का संकेत देती है.

बढ़ते तापमान और मौतों का कनेक्शन

बढ़ते तापमान के साथ ही मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. केवल 2019 में ही रिकॉर्ड गर्मी के महीनों में 5,341 अनजान मौतें दर्ज की गईं. 2022 से 2024 तक दिल्ली में कुल 11,819 ऐसी मौतें हुईं, जो किसी भी तीन साल की अवधि में अब तक की सबसे ज्यादा हैं. जून 2019 सबसे खतरनाक महीना रहा, जब 34.2 डिग्री के UTCI पर 657 मौतें हुईं.

बेघर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित

बेघर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. जून 2024 में केवल नौ दिनों में 192 बेघर लोगों की मौत हुई, जबकि जुलाई 2024 में 401 मौतें हुईं, जो पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा मासिक आंकड़ा है.

Greenpeace की चेतावनी

Greenpeace India की Selomi Garnaik का कहना है, “हमारे रिसर्च से पता चलता है कि दिल्ली में गर्मी का संकट अब सिर्फ गर्मियों तक सीमित नहीं रहा बल्कि मानसून तक फैल गया है. अगर इसे आपदा के रूप में तुरंत मान्यता नहीं दी गई और जोखिम वाले समुदायों की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए, तो दिल्ली में लोग चुपचाप अपनी जान गंवाते रहेंगे.”

गर्मी की मौतें अक्सर रह जाती हैं अनदेखी

एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी से होने वाली मौतें अक्सर अनदेखी रह जाती हैं क्योंकि इन्हें ठीक से डायग्नोज़ करना मुश्किल होता है, लेकिन UTCI और मौतों के आंकड़ों के बीच स्पष्ट संबंध है. रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि गर्मी की लहरों को आपदा के रूप में कानूनी मान्यता दी जाए, जैसे कि Disaster Management Act, 2005 में है, और साथ ही ठंडक केंद्र, पानी पीने के स्टेशन और चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली में गर्मी अब एक गंभीर और लंबी अवधि की स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है. अगर इसके खिलाफ तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले सालों में और अधिक लोग अपनी जान गंवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: गोरे लोगों को ही ज्यादा क्यों होता है स्किन कैंसर? दुनिया में हर साल आते हैं इतने मामले

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget