एक्सप्लोरर

Corona Omicron Variant: BF.7 वेरिएंट का भारत पर प्रभाव चीन जितना गंभीर नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ओमिक्रॉन का BF.7 ही वो सब-वेरिएंट है, जो इस समय चीन में कहर बरपा रहा है. पिछले तीन महीनों के दौरान भारत में भी इस वेरिएंट के चार मामले सामने आए हैं.

Omicron Sub-Variant BF.7: चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग संक्रमित हो रहे हैं. मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चीन में खराब होते हालात के बीच भारत भी सतर्क हो गया है और किसी भी खतरनाक स्थिति से बचने के लिए पहले से ही वे सारे उपाय करने में जुट गया है, जिससे कोविड को देश में फैलने से रोका जा सके. एक ओर जहां चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी ओर भारत में हालात अबी काबू में है. अब सवाल उठता है कि भारत पर ओमिक्रॉन के BF.7 वेरिएंट का प्रभाव चीन जितना गंभीर क्यों नहीं है? 

BF.7 ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट है, क्योंकि ओमिक्रॉन कोरोना का एक वेरिएंट है, जिसने तीसरी लहर के दौरान भारत में जमकर तबाही मचाई थी. BF.7 ही वो सब-वेरिएंट है, जो इस समय चीन में कहर बरपा रहा है. पिछले तीन महीनों के दौरान भारत में भी इस वेरिएंट के चार मामले सामने आए हैं. भारत की वर्तमान कोविड स्थिति को देखते हुए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के डायरेक्ट डॉ. राकेश मिश्रा ने इस वेरिएंट को लेकर लोगों में उभर रही आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया है. 

उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये वेरिएंट उतना ज्यादा खतरनाक नहीं हो सकता है जितना कि चीन के लिए है. डॉ मिश्रा ने दो ऐसे कारणों के बारे में बताया है, जिनके आधार पर यह माना जा सकता है कि भारत में BF.7 वेरिएंट गंभीर स्थिति पैदा नहीं करेगा, बशर्ते हम ढिलाई न बरतें. 

1. भारत पहले ही ओमिक्रॉन वेव से गुजर चुका है

चीन ने अपनी सख्त 'जीरो कोविड पॉलिसी' के चलते कोविड की भयंकर लहरों का सामना नहीं किया, जो भारत ने किया है. भारत ने कोरोना महामारी के दौरान तीन लहरों का दंश झेला है. यही वजह है कि भारत में अब लोग इम्यून हो चुके हैं. कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने जनवरी 2022 में कई लोगों को अपनी चपेट में लिया था, जिसकी वजह से इसके खिलाफ नेचुरल इम्यूनिटी अब लोगों में डेवलप हो चुकी है. डॉ मिश्रा ने समझाया कि भारत में अधिकांश लोग ओमिक्रॉन की लहर से गुजर चुके हैं, इसलिए हमें इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. 

2. चीन की तुलना में भारत का वैक्सीनेशन कवरेज ज्यादा

भारत पर ओमिक्रॉन के BF.7 वेरिएंट का प्रभाव चीन जितना गंभीर इसलिए भी नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसका कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज चीन से काफी ज्यादा है. भारत में बड़ी संख्या में लोग कोरोना वैक्सीनेटेड हैं. जनवरी 2021 में वैक्सीनेशन ड्राइव के स्टार्ट होने के बाद से भारत ने अब तक 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ लोगों को दे दी है. इसमें पहली, दूसरी और बूस्टर डोज़ शामिल हैं. देश में 98 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगी है, जबकि 90 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं. चीन का वैक्सीनेसन कवरेज कम रहा है, खासकर बुजुर्गों की आबादी में. यही वजह है कि चीन की बुजुर्ग आबादी युवाओं की तुलना में ज्यादा संक्रमित और प्रबावित हो रही है.

ये भी पढ़ें: Covid: BF.7 वेरिएंट बनेगा भारत में कोरोना की 'चौथी लहर' का कारण? जानें कैसे हैं हालात?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget