एक्सप्लोरर

Covid: BF.7 वेरिएंट बनेगा भारत में कोरोना की 'चौथी लहर' का कारण? जानें कैसे हैं हालात?

चीन में BF.7 वेरिएंट की दस्तक ने कई देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत के लिए भी यह बड़ी चिंता की बात है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि BF.7 वेरिएंट भारत के लिए फिलहाल 'टेंशन' वाली बात नहीं है.

Omicron BF.7 Variant: कोरोना के बढ़ने मामलों का दंश झेल रहे चीन में हालात दिन-ब-दिन बेकाबू होते जा रहे हैं. रोजाना सैकड़ों लोगों कोविड-19 के BF.7 वेरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं. कहा यह भी जा रहा है चीन में संक्रमण की वजह से रोजाना हजारों लोगों की मौत भी हो रही है. BF.7 वेरिएंट न सिर्फ चीन में बल्कि कई और देशों में भी चिंता का सबब बना हुआ है. यह वेरिएंट इतनी तेजी से फैल रहा है कि लोग यह तक नहीं समझ पा रहे कि वे कब और कैसे इस वायरस के संपर्क में आ गए. भारत में भी इस वेरिएंट के चार मामले सामने आए हैं. हालांकि स्थिति चीन से लाख गुना बेहतर है. अब सवाल है कि आखिर कब तक? क्या BF.7 वेरिएंट भारत में चौथी लहर के आने का कारण बनेगा? क्या भारतीयों को डरने की जरूरत है? 

कोरोना महामारी के दौरान जब दुनिया के कई देशों में संक्रमण तेजी से फैल रहा था, तब चीन ने 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत मामलों को कंट्रोल में किया हुआ था. वहां हालात काफी हद तक नियंत्रण में थे, लेकिन वहीं कई देशों में कोरोना कहर बनकर टूट रहा था. हालांकि अब चीन में BF.7 वेरिएंट की दस्तक ने कई देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत के लिए भी यह बड़ी चिंता की बात है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि BF.7 वेरिएंट भारत के लिए फिलहाल 'टेंशन' वाली बात नहीं है. हालांकि संभावना है कि आने वाले दिनों में केस बढ़ते हुए देखने को मिले, लेकिन ये स्थिति उतनी खतरनाक साबित नहीं होगी जितनी कि चीन में देखने को मिल रही है. कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत में चौथी लहर का खतरा नहीं है.

भारत में चौथी लहर का खतरा क्यों नहीं?

1. दरअसल भारत ने कोरोना की तीन भयंकर लहरों का सामना किया है. लाखों भारतीय लोग अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं और उन्होंने उसका प्रभाव झेल लिया है, जिससे उनका इम्यून सिस्टम अब कोरोना के मामले में काफी मजबूत हो गया है. जबकि चीन ने अपनी 'जीरो कोविड पॉलिसी' की वजह से भारत की तरह कोरोना की भयावह लहरों का सामना नहीं किया. यही वजह है कि वहां के लोगों की इम्यूनिटी कोरोना को डाइजेस्ट नहीं कर पा रही है.

2. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर भारतीयों के पास अब हाईब्रिड इम्युनिटी है. यानी उन्होंने वैक्सीनेशन के जरिए इम्युनिटी हासिल कर ली है. BF.7 ओमिक्रॉन का एक सब-वेरिएंट है, जिसके लक्षण भी कोरोना के बाकी वेरिएंट के समान हैं. एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारत में तीसरी लहर में ज्यादातर ओमिक्रॉन के मामले देखे गए और आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस वायरस के खिलाफ इम्यूनाइज हो गया है.

3. भारत की जनसंख्या का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा वैक्सीनेटेड है. जबकि दोनों डोज़ लेने वालों का प्रतिशत 88 है. पात्र आबादी के एक बड़े वर्ग को तीसरी डोज़ भी मिली है. जबकि चीन की आबादी अभी पूरी तरह से संक्रमण के संपर्क में नहीं आई थी. चीनी अधिकारियों ने बुजुर्गों का वैक्सीनेशन करके समय का सदुपयोग तक नहीं किया. लिहाजा वहां तेजी से लोग वायरस के संपर्क में आ रहे हैं, खासकर बुजुर्ग आबादी. हालांकि भारत में वैक्सीनेसन कवरेज बहुत ज्यादा है, इसलिए चौथी लहर का फिलहाल कोई खतरा इसपर नहीं मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें: कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 के खिलाफ कितनी कारगर है पुरानी Vaccine, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget