एक्सप्लोरर

Constipation: सबको पसंद आएगा कब्ज दूर करने का ये तरीका, जरूर खाएं ये मीठा फल

Home Remedies For Constipation: टेस्टी फल खाकर यदि कब्ज की समस्या दूर हो सकती है तो ढेर सारी दवाएं क्यों खानी! यहां ऐसे फल के बारे में बताया जा रहा है, जिसे बिना दांत के बुजुर्ग भी आराम से खा सकते हैं

Get rid off constipation: पेट से संबंधित जितनी समस्याएं हैं, आज के समय में उनमें सबसे कॉमन समस्या है कब्ज होना (Constipation) या कब्ज रहना. क्योंकि कुछ लोगों को कभी-कभी कब्ज होता है, जबकि कुछ लोगों को अक्सर कब्ज रहता है. ये दोनों ही स्थिति गलत लाइफस्टाइल (Lifestyle) और गलत फूड हैबिट्स (Foods habit) का नतीजा हैं. दुखद बात यह है कि हमारी ज्यादातर युवा पीढ़ी (Constipation in Young Age) इस समस्या से पीड़ित है और ऐसे में सेहतमंद भविष्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती. 

कब्ज की समस्या को दूर करने के कई आसान और घरेलू तरीके हैं लेकिन आज यहां एक ऐसे स्वादिष्ट फल के बारे में बात की जा रही है, जिसे बिना दांत वाले छोटे बच्चों से लेकर बिना दांत वाले बहुत बुजुर्ग लोग भी आराम से खा लेते हैं. इस फल का नाम है अंगूर. आप अंगूर की कोई सी भी वैरायटी ले लीजिए, ये सभी पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज से मुक्ति दिलाने में मददगार हैं. यहां जानें कब्ज से बचने के लिए कब और कैसे अंगूर खाने चाहिए...

एक दिन में कितने अंगूर खाएं?

हर घर में दाल की कटोरी का साइज लगभग समान होता है. यानी दोपहर के समय या रात के समय आप भोजन परोसते समय जिस कटोरी में दाल करते हैं, उस कटोरी का साइज ज्यादातर घरों में एक बराबर होता है. आप इस कटोरी से एक कटोरी अंगूर हर दिन खाएं. मात्रा की अगर बात करें तो आपको हर दिन 250 ग्राम अंगूर जरूर खाने चाहिए. वयस्क पुरुष दिन में दो बार इतनी मात्रा में अंगूर का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से पुराने से पुराना कब्ज दूर हो जाता है.

मुनक्का का उपयोग 

जब अंगूर उपलब्ध ना हों तो आप सुबह को 10 से 12 मुनक्का (Dry black grapes) को पानी में भिगोकर रख दें. रात को भोजन के 2 घंटे बाद इन मुनक्का को पानी से निकालें और बीज भी निकाल दें. अब एक गिलास दूध में पकाकर इनका सेवन करें. दूध पी लें और मुनक्का खा लें. ऐसा करने से सुबह मोशन जाने में आसानी होगी और पेट अच्छी तरह साफ होगा.

कैसे कब्ज दूर करता है अंगूर?

आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर अंगूर में ऐसी क्या खासियत है कि यह पुराने से पुराने कब्ज को दूर करने में इतना प्रभावी है? इसका उत्तर यहां जान लीजिए...

  • अंगूर में भारी मात्रा में अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो पाचन के आसान करते हैं, आंतों में जमा मल को बाहर की तरफ पुश करने का काम करते हैं और मोशन को आसान बनाते हैं.
  • अंगूर एक रसीला फल है और प्राकृतिक मिठास से भरा होता है. यह शरीर को हाइड्रेट करने, ऊर्जा देने और कमजोरी को दूर करने का काम करता है. इसके सेवन से अंदरूनी अंगो को तुरंत ऊर्जा मिलती है और इसका असर पाचन के साथ ही कब्ज की समस्या को दूर करने में भी दिखाई देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: स्वाद बढ़ाने के लिए बरसात में खूब खाएं इन पत्तों की सब्जी और पकौड़े

यह भी पढ़ें: त्वचा पर रहती है टीनऐज जैसी मासूमियत, हर दिन खाएं ये 8 चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget