एक्सप्लोरर

ब्लड शुगर टेस्ट करते वक्त ये आम गलतियां करते हैं लोग, कहीं आप भी इनमें से तो नहीं?

ब्लड शुगर टेस्ट सही तरीके से करना बहुत जरूरी है. गलत समय पर टेस्ट करना, हाथ साफ न करना, पुरानी स्ट्रिप या बार-बार एक ही उंगली प्रिक करना जैसी गलतियां नतीजों को प्रभावित कर सकती है.

डायबिटीज के बढ़ते मामलों के बीच ब्लड शुगर की नियमित जांच हर मरीज के लिए बहुत जरूरी हो गई है. सही समय पर और सही तरीके से टेस्ट करना सिर्फ नतीजे की सटीकता ही सुनिश्चित नहीं करता बल्कि यह लंबे समय में आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को भी कम करता है. हालांकि, ब्लड शुगर टेस्ट करते समय बहुत से लोग कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिससे रिपोर्ट तो प्रभावित होती ही है, बल्कि आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है. 

ब्लड शुगर टेस्ट करते समय गलत समय पर जांच, हाथ साफ न करना, पुरानी या खराब स्ट्रिप का इस्तेमाल करना या एक ही उंगली बार-बार प्रिक करना जैसी आदतें न केवल दर्दनाक हो सकती है बल्कि डायबिटीज मैनेजमेंट को भी मुश्किल बना सकती हैं. ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि सही तकनीक अपनाकर और कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने ब्लड शुगर को सटीक तरीके से ट्रैक कर सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. चलिए तो आज हम आपको ऐसी कुछ गलतियां बताएंगे जिनसे आपको बचना चाहिए. 

गलत समय पर टेस्ट करना 

खाना खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर टेस्‍ट नहीं करना चाहिए. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह हाई रिजल्ट दिखा सकता है. इसलिए सही नतीजे के लिए खाने के 2 घंटे बाद टेस्ट करना चाहिए. 

उंगलियों की गलत जगह प्रिक करना

उंगलियों की टिप पर प्रिक करने से दर्द ज्यादा होता है. इसके बजाय उंगली के साइड का इस्तेमाल करें, इससे आपको दर्द भी कम होगा और जांच के रिजल्ट भी सही से आएंगे. इसके अलावा ब्लड शुगर की जांच करने के लिए पुरानी लैंसेट दर्द और संक्रमण का कारण बन सकती है. इसलिए हमेशा जांच करते समय नया लैंसेट ही इस्तेमाल करें. 

एक्सपायर या खराब टेस्ट स्ट्रिप्स 

पुरानी या सही तरीके से स्टोर न की गई स्ट्रिप्स गलत नतीजा दे सकती है. हमेशा स्ट्रिप्स की एक्सपायरी चेक करें और उन्हें सही जगह पर स्टोर करें. इसके बाद ही उससे ब्लड शुगर चेक करें. बिना हाथ धोए ब्लड शुगर टेस्ट करने से परिणाम गलत हो सकते हैं. ऐसे में टेस्ट से पहले साबुन और पानी से हाथों को अच्छी तरह से धोएं. 

ग्लूकोस मीटर का सही इस्तेमाल न करना 

गलत तरीके से मीटर का इस्तेमाल करने पर नतीजे गलत आते हैं. मीटर मैन्युअल पढ़ें और जरूरत पड़ने पर आप से लेकर डॉक्टर की सलाह भी लें. इसके अलावा सिर्फ एक उंगली बार-बार प्रिक करने से दर्द और कॉलस बन सकता है. ऐसे में टेस्ट की जगह भी बदलते रहे और अलग-अलग उंगली को भी टेस्ट के लिए इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-क्या एक फैलोपियन ट्यूब से नैचुरली कंसीव करना है मुश्किल? जानिए क्या कहते हैं गायनोलॉजिस्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में घुला नया जहर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली की हवा में घुला नया जहर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जहरीली हवा से बढ़ा सुसाइड का खतरा, रिसर्च हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जहरीली हवा से बढ़ा सुसाइड का खतरा, रिसर्च हुआ चौंकाने वाला खुलासा
इलाज में कैसे होती है लूट, इससे कैसे बच सकते हैं आप?
इलाज में कैसे होती है लूट, इससे कैसे बच सकते हैं आप?
कैसे काम करता है वायरलेस ब्रेन इम्प्लांट, जिससे बोलने लगते हैं पैरालाइज्ड लोग?
कैसे काम करता है वायरलेस ब्रेन इम्प्लांट, जिससे बोलने लगते हैं पैरालाइज्ड लोग?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
नीतीश कुमार की अगुवाई में आज जदयू की बैठक, RJD के ऑफर पर होगी चर्चा?
नीतीश कुमार की अगुवाई में आज जदयू की बैठक, RJD के ऑफर पर होगी चर्चा?
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget