एक्सप्लोरर

क्या एक फैलोपियन ट्यूब से नैचुरली कंसीव करना है मुश्किल? जानिए क्या कहते हैं गायनोलॉजिस्ट

Pregnancy with One fallopian tube: क्या एक फैलोपियन ट्यूब के साथ भी महिलाएं नैचुरली कंसीव कर सकती हैं. जानिए आखिर गायनोलॉजिस्ट का इसके बारे में क्या कहना है.

Pregnancy with One fallopian tube: प्राकृतिक रूप से मां बनना हर महिला के लिए एक खास अनुभव होता है. लेकिन क्या होगा जब आपका शरीर पूरी तरह स्वस्थ होने के बावजूद सिर्फ एक फैलोपियन ट्यूब के कारण गर्भधारण करने में मुश्किलें आएं? अक्सर महिलाएं इस सवाल से परेशान रहती हैं कि क्या एक ही फैलोपियन ट्यूब के साथ नैचुरली प्रेग्नेंट होना संभव है या नहीं।

मारेंगो एशिया हॉस्पिटल की एसोसिएट, निदेशक और गायनोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता का कहना है कि, फैलोपियन ट्यूब से नैचुरली कंसीव करना, यानी गर्भवती होना, कभी-कभी मुश्किल हो सकता है, खासकर अगर किसी कारणवश एक ट्यूब में समस्या हो. फैलोपियन ट्यूब महिलाओं के प्रजनन तंत्र का एक अहम हिस्सा हैं, क्योंकि अंडाणु इन ट्यूबों के जरिए अंडकोष से फैलोपियन ट्यूब में आता है, जहां शुक्राणु के साथ मिलकर गर्भधारण की प्रक्रिया शुरू होती है. यदि एक फैलोपियन ट्यूब बंद हो या उसमें रुकावट हो, तो गर्भधारण में समस्या आ सकती है.

जब एक फैलोपियन ट्यूब ठीक से काम नहीं करती, तो कंसीव करने में समस्या हो सकती है. लेकिन, अगर दूसरी ट्यूब सही तरीके से कार्य कर रही है, तो नैचुरल कंसीव करने की संभावना बनी रहती है. इसके बावजूद, यह भी निर्भर करता है कि महिला की शारीरिक स्थिति कैसी है, जैसे अंडाणु का उत्पादन और शुक्राणु की गुणवत्ता.

अगर दोनों ट्यूब में समस्या हो या किसी और प्रजनन संबंधी समस्या हो, तो गर्भधारण के लिए अन्य उपचार विकल्पों की आवश्यकता हो सकती है, जैसे इनविट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF). इसलिए, अगर कोई महिला गर्भवती होने में कठिनाई महसूस कर रही है, तो उसे समय रहते एक अच्छे गायनोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए ताकि समस्या का सही पता लग सके और उपयुक्त उपचार किया जा सके.

ये भी पढ़े- 70 की उम्र में भी दिल रहेगा एकदम हेल्दी, बस आजमाने होंगे ये 5 टिप्स

नैचुरली प्रेग्नेंट होने की संभावना

एक फैलोपियन ट्यूब के साथ भी महिलाएं नैचुरली कंसीव कर सकती हैं. लेकिन सही समय पर ओव्यूलेशन का पता लगाना और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखना सबसे अहम है. उदाहरण के लिए, महिला की उम्र, पीरियडिक चक्र की नियमितता और जीवनशैली जैसे फैक्टर गर्भधारण की संभावना को प्रभावित करते हैं.

डॉक्टर की सलाह और मेडिकल चेकअप

अगर महिला को लंबे समय तक गर्भधारण में मुश्किल हो रही है तो डॉक्टर यूटी, फैलोपियन ट्यूब की जांच और हार्मोनल टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि, एक ट्यूब सही तरीके से काम कर रही है और अंडाणु के निषेचन में कोई रुकावट नहीं है.

जीवनशैली कैसी होनी चाहिए

  • जीवनशैली में छोटे बदलाव भी गर्भधारण की संभावना बढ़ा सकते हैं.
  • नियमित व्यायाम और योग
  • संतुलित आहार जिसमें प्रोटीन और विटामिन शामिल हों
  • तनाव कम करना और पर्याप्त नींद लेना
  • धूम्रपान और शराब से बचना

एक फैलोपियन ट्यूब होने के बावजूद नैचुरली गर्भधारण करना मुश्किल नहीं है. सही समय पर डॉक्टर से परामर्श, नियमित चेकअप और स्वस्थ जीवनशैली के जरिए महिलाएं अपने सपने को पूरा कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए सोने का सही वक्त कौन-सा, जानें कब और कितना सोना सबसे सही?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget