एक्सप्लोरर

Cholesterol Control: शरीर में बनने लगेगा गुड कोलेस्ट्रॉल, इन 5 बातों का रखें ख्याल

Cholesterol Control: शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हम हार्ट और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. जानिए कौन सी आदतों से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है.


Cholesterol Control: आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं. ज्यादा तेल मसाले का खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ जाता है. जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें. हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है एक गुड और बैड. HDL को 'गुड कोलेस्ट्रॉल' और LDL को 'बैड कोलेस्ट्रॉल' कहते हैं. शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट के लिए अच्छा होता है. ऐसे में आपको अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना चाहिए. गुड कोलेस्ट्रॉल ब्लड से एक्स्ट्रा फैट को कम करता है और धमनियों को साफ रखने में हेल्प करता है. हमारा शरीर गुड कोलेस्ट्रॉल खुद बनाता है. हालांकि इसके लिए हमारी लाइफस्टाइल हेल्दी होनी चाहिए. जानते हैं आप कैसे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढा सकते हैं. 

1- शुगर को आउट करें- ज्यादा मीठा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है. इसलिए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए मीठी चीजों से परहेज करें. आप फल और जूस की नेचुरल शुगर ले सकते हैं. 

2- एक्सरसाइज जरूरी- शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है. आपको रोज करीब आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. आप वॉक, रनिंग, जॉगिंग, स्वीमिंग, या जिम जाकर वर्कआउट कर सकते हैं. 

3- प्रोसेस्ड फूड कम- आपको शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड को हटा देना चाहिए. इनमें काफी मात्रा में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है, जिससे  बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. 

4- धूम्रपान और शराब छोड़ दें- अगर आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो रहा है तो आपको स्मोकिंग, ड्रिकिंग की आदत छोड़ देनी चाहिए. ये दोनों चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं. जितना जल्दी हो सके अपनी इन दोनों आदतों को छोड़ दें. 

5- वजन कंट्रोल रखें- शरीर में मोटापा बढ़ने के साथ कई तरह की बीमारियां शुरु हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी शुरु हो जाता है. गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए आप अपने वजन को नियंत्रित रखें. खाने में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीज़ें लें. 

ये भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी होने पर दिखने लगेंगे ये लक्षण, इस तरह दूर करें एनीमिया

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget