एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से कितनी ज्यादा खतरनाक है चीन में फैली बीमारी, जान लीजिए जवाब

चीन इन दिनों एक नए वायरस के प्रकोप का सामना कर रहा है. इसका नाम HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) हे जो तेजी से फैल रहा है. जिससे फ्लू और कोविड-19 जैसे लक्षण पैदा हो रहे हैं.

कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद चीन इन दिनों गंभीर बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रकोप से जूझ रहा है. रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वायरस तेज़ी से फैल रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि अस्पताल और श्मशान घाटों में भीड़भाड़ है. ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है. कुछ यूज़र कह रहे हैं कि इन्फ्लूएंजा ए, HMPV, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस फैल रहे हैं.

यहां तक कि यह भी दावा किया जा रहा है कि चीन ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. HMPV फ्लू जैसे लक्षण पैदा करने के लिए जाना जाता है और यह कोविड-19 जैसे लक्षण भी दिखा सकता है. वायरस के फैलने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं.

'SARS-CoV-2 (कोविड-19)' नामक एक एक्स हैंडल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया: 'चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरसों के प्रकोप का सामना कर रहा है, जिससे अस्पताल और श्मशान घाटों पर भीड़भाड़ दिख रही है. बच्चों के अस्पताल विशेष रूप से बढ़ते निमोनिया और 'व्हाइट लंग' मामलों से परेशान हैं.

इस बीच, रॉयटर्स की एक खबर में कहा गया है कि चीन के बीमारी कंट्रोल अथॉरिटी ने शुक्रवार को कहा कि निमोनिया पर निगरानी के लिए एक खास कमिटी बनाई गई है. जिसमें सर्दियों के दौरान कुछ श्वसन रोगों के मामलों में वृद्धि होने की उम्मीद है. पांच साल पहले जब कोविड-19 का कारण बनने वाला नया कोरोनावायरस पहली बार सामने आया था.

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लक्षण

1. कोरोना जैसे लक्षण

2. सर्दी-जुकाम 

3. बुखार और खांसी 

HMPV वायरस क्या है

ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस एक RNA वायरस है. यह न्युमोवायरिडे फैमिली के मेटापन्यूमोवायरस क्लास से जुड़ा हुआ है. 2001 में पहली बार डच रिसर्चर ने इसकी खोज की थी. अध्ययनों से पता चला है कि ये वायरस कम से कम 60 साल से मौजूद है. यह एक सामान्य सांस से जुड़ी समस्या है, जो पूरी दुनिया में फैल चुकी है. यह मुख्य तौर से खांसने और छींकने से निकलने वाली बूंदों से एक-दूसरे में फैसला है.  चीन के CDC की वेबसाइट के अनुसार, इस वायरस का संक्रमण काल 3 से 5 दिनों का है. HMPV से होने वाले प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बार-बार के संक्रमणों को रोकने के लिए काफी कमजोर होती है.

ये भी पढ़ें: Diabetes Care: इस खास ट्रिक्स से महिलाएं ब्लड शुगर लेवल को कर सकती हैं कंट्रोल

किसे है सबसे ज्यादा खतरा

HMPV वायरस का सबसे ज्यादा खतरा बच्चे और बुजुर्गों को है. कोरोना में भी इन्हीं दोनों में ज्यादा दिक्कतें देखने को मिली थी. इस वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चीन में अलर्ट रहने को कहा गया है. सभी से साफ-सफाई रखने और बिना मास्क बाहर न जाने की अपील की जा रही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget