एक्सप्लोरर

ये हैं यूरिक एसिड बढ़ने के अलार्म... अगर बॉडी में ऐसे बदलाव हैं तो हो जाएं अलर्ट! जल्द कर लें कंट्रोल

आजकल यूरिक एसिड बढ़ना आम समस्या हो गई है लेकिन अगर ज्यादा दिनों तक स्थिति ऐसी बनी रहे तो गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं. इसलिए अगर आपकी बॉडी के कुछ पार्ट्स में तेज दर्द हो तो उसे अनदेखा न करें.

Uric Acid Symptoms:  यूरिक एसिड एक तरह की गंदगी होती है, जो खून में जमा हो जाती है और इससे आपकी बॉडी के कई हिस्सों में दर्द शुरू हो जाता है. इसकी वजह अनहेल्दी खानपान और गलत लाइफस्टाइल है. वैसे तो यूरिक एसिड (Uric Acid ) कॉमन बीमारी बन चुकी है लेकिन अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो ये किडनी और दिल की बीमारी भी बढ़ा सकती है. आइए जानते हैं यूरिक एसिड से जुड़ी हर एक जानकारी.
 
यूरिक एसिड की समस्या कब होती है 
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर के जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है. पहले सिर्फ बुजुर्गों में ही ऐसी समस्या देखने को मिलती थी लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार होने लगे हैं. जब भी हम प्यूरिन युक्त फूड्स अधिक मात्रा में खाते हैं, तब खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. हालांकि हमारी किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर कर उसे यूरिन के माध्यम से शरीर के बाहर निकाल देती है लेकिन जब प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है तो किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है और यूरिक एसिड ब्लड में मिलने लगता है.
 
यूरिक एसिड का हेल्थ पर असर
खून में मौजूद यूरिक एसिड जोड़ों के आसपास जमा हो जाता है जो तेज दर्द की समस्या होने लगती है. यूरिक एसिड बढ़ने से पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है. यूरिक एसिड हेल्थ के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. अगर समय रहते इसकी पहचान न की जाए तो यह गंभीर समस्या बन सकती है. इससे शरीर के कई ऐसे हिस्सें हैं, जहां दर्द शुरू हो जाता है. 
 
इन अंगों में दर्द का मतलब बढ़ गया है यूरिक एसिड
जोड़ों के पास लालिमा
जब भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तब अपशिष्ट तत्व हड्डियों के पास जमा होने लगते हैं. इससे जोड़ों में रेडनेस आ जाती है. अगर कोहनी, घुटने या जोड़ों के पास लालिमा दिख रही है तो यह यूरिक एसिड का लेवल हाई (High Uric Acid Level) होने के संकेत हैं.
 
पैर की बड़ी उंगली में सूजन
अगर आपके पैर की बड़ी उंगली में सूजन आ गया है या भारीपन महसूस हो रहा है या फिर इस उंगली में आपको गर्माहट सी लग रही है और दर्द भी हो रहा है तो समझ  जाइए कि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है.
 
टखनों में सूजन का होना
यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट की समस्या होने लगती है. अगर किसी को गाउट है तो इस बात संकेत टखने भी देते हैं. ऐसी स्थिति में टखनों में सूजन आ जाती है. गाउट में टखने छूने से चुभन सी महसूस होती है और तेज दर्द भी होता है. इस समस्या में सीढ़िया चढ़ने में काफी परेशानी आती है.
 
घुटने में दर्द
गाउट की समस्या में घुटनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है. जब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है तो सबसे पहले घुटने पर ही लक्षण नजर आते हैं. अगर घुटने में तेज दर्द है और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी आ रही है तो प्यूरिन युक्त फूड्स खाना बंद कर देना चाहिए.
 
कमर-गर्दन में तेज दर्द 
कम उम्र में ही अगर कमर और गर्दन में तेज दर्द बना रहता है तो यह यूरिक एसिड के बढ़ने के संकेत हो सकते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने से बॉडी पार्ट्स में खिंचाव शुरू हो जाता है और तेज दर्द महसूस होता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget