एक्सप्लोरर

Cancer Treatment: क्या आखिरी स्टेज में भी कैंसर जानलेवा नहीं होता? यहां कैसे महिला की जान बच गई

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. एक बार होने पर इसमें बचने की संभावना बेहद कम होती है. लेकिन पंजाब के मोहाली में एक महिला स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (पीएमपी) कैंसर से ठीक हो गई. यह रेयर कैंसर है.

Cancer Symptoms In Women: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. इसके खतरनाक होने का प्रमुख कारण यह है कि इसकी पहचान ही आखिरी स्टेज में हो पाती है. इस स्टेज में कैंसर पूरी बॉडी में फैल चुका होता है. खुद डॉक्टरों का कहना है कि यदि कैंसर के ठीक होने की सबसे अधिक संभावना है तो वह पहले स्टेज में ही है. कैंसर आखिरी स्टेज में है तो उसका ठीक होना मुश्किल होता है. लेकिन कुछ मामले वाकई में चिकित्सक जगत को हैरान कर देते हैं. अब ऐसा ही नया मामला देखने को मिला है. एक गंभीर किस्म के कैंसर के आखिरी स्टेज में घिरी महिला भी ठीक हो गई है. 

पंजाब के मोहाली में हुआ इलाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के मोहाली स्थित निजी अस्पताल में महिला की रेयर सर्जरी की गई. 42 वर्षीय महिला स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (पीएमपी) कैंसर से पीड़ित थी. यह कैंसर आखिरी स्टेज में था. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह का कैंसर बहुत कम देखने को मिलता है. 

किस तरह किया इलाज

डॉक्टरों की टीम ने मरीज की सीआरएस (साइटोर्डक्टिव सर्जरी) और एचआईपीईसी (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी) सर्जरी की. सीआरएस एचआईपीईसी को पीएमपी कैंसर के लिए अच्छी सर्जरी के रूप में गिना जाता है. यह पेट के ट्यूमर को खत्म करने के लिए जटिल सर्जरी और इंट्रा-एब्डॉमिनल कीमोथेरेपी का एक गठजोड़ है. साइटोरेडक्टिव सर्जरी (सीआरएस) में कैंसर की सभी प्रभावित कोशिकाओं को हटाना है. जबकि एचआईपीईसी सर्जरी में पूर्ण सीआरएस करने के बाद ऑपरेशन थिएटर के अंदर पेट में कीमोथेरेपी से इलाज किया जाता है. 

किस तरह के दिखे लक्षण

कैंसर होने के बाद पेशेंट में कई तरह के लक्षण दिखने लगे थे. इनमें पेशेंट के पेट में गंभीर सूजन, शौच करने में बदलाव, भूख न लगना शामिल था. संभावित ओवेरियन कैंसर (गर्भाशय, दोनों अंडाशय और अपेंडिक्स) के लिए तीन महीने पहले एक अन्य अस्पताल में सर्जरी की गई. दरअसल, डायग्नोस्टिक रिपोर्ट में अपेंडिक्स से निकलने वाले एक म्यूसिनस ट्यूमर का पता चला था. स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों से संपर्क किया गया. मेडिकल जांच और सीटी स्कैन मेंपेट में जेली जैसा पदार्थ और पूरे पेट की गुहा में ट्यूमर मिला. यह पीएमपी कैंसर का संकेत था. 

क्या होता है पीएमपी कैंसर

स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनि क्या है? स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (पीएमपी) एक रेयल ट्यूमर है जो धीरे-धीरे बढ़ता है. ये पेट और पेल्विस में म्यूसिन (जेली जैसे पदार्थ) का निर्माण करता है. इसे जेली बेली के नाम से भी जाना जाता है. पीएमपी अक्सर अपेंडिक्स में होता है. लेकिन अन्य अंग जैसे बड़ी आंत और अंडाशय में भी यह हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: Kabuli Chana VS Kale Chane: काबुली चना या काला चना? कौन-सा चना ज्यादा फायदेमंद और क्यों? जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget