एक्सप्लोरर

शरीर का वजन और पानी की जरूरत के बीच क्या है कनेक्शन? समझिए

Water Quantity: एक सामान्य सुझाव दिया जाता है कि सभी को हर दिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. अगर आप अपने लिए पानी की एक्जेक्ट मात्रा जानना चाहते हैं तो यहां जानें...

How Much Water You Need In A Day: क्या आपने जल चिकित्सा के बारे में सुना या पढ़ा है? अगर हां तो आप जानते होंगे कि पानी का सही तरह से उपयोग करने पर यह किस तरह औषधि के रूप में काम करता है. यदि आप जल चिकित्सा के बारे में नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए. क्योंकि सही मात्रा में पानी पीना भी जल चिकित्सा का ही एक अंग है. जल चिकित्सा कई तरह से होती है. यहां आप सही मात्रा में पानी पीना, कब और कैसे पानी पाने पर क्या असर होता है, इस बारे में जानेंगे...

वजन घटाने में पानी का रोल 

आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन पिछले कुछ साल में हुई अलग-अलग स्टडीज में यह बात सामने आई है कि पानी को सही समय पर सही तरीके से पीकर अपने वजन को कम भी किया जा सकता है और नियंत्रित भी रखा जा सकता है. वहीं, यदि गलत समय पर पानी पिया जाए तो वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है. तो सबसे पहले मोटापे और पानी का संबंध ही जाने लेते हैं...

  • भोजन करने से पहले दो कप पानी नियमित रूप से पिया जाए तो एक साल में 5 किलो तक वजन कम किया जा सकता है.
  • यहां दो कप पानी से उद्देश्य करीब आधा लीटर पानी से है. क्योंकि एक बड़े कॉफी मग में करीब एक पाव दूध या पानी आता है. ऐसा ना करें कि आपको तेज भूख लगी हो और पा पानी पीना शुरू कर दें. बल्कि भोजन के समय से करीब आधा-पौना घंटा पहले आप इस पानी का सेवन करें.
  • यदि आप हर दिन अपने शरीर की आवश्यकता के अनुसार पानी पीते हैं तो आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं. क्योंक पानी का सही मात्रा में सेवन भूख को रेग्युलेट करने में सहायता करता है.
  • यदि आप खाना खाते समय या खाना खाने के तुरंत बाद गिलास भरकर पानी पी लेते हैं या दो घूंट से ज्यादा पानी पीते हैं तो आपको वजन बढ़ने और पेट फूलने संबंधी समस्याएं होने लगेंगी.

कैसे जानें आपको कितना पानी पीना चाहिए?

आमतौर पर आपको सलाह दी जाती है कि हर दिन आपको 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए. यह सलाह इन-जनरल दी जाती है. लेकिन यदि आप यह जानना चाहते हैं कि खासतौर पर आपको एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए तो यह फॉर्म्यूला अपनाएं...

  • अपने शरीर के वजन को माप लें. 
  • आपका जितना वजन है, उसे 30 से भाग करें
  • जो उत्तर आए उतने लीटर पानी की आपको एक दिन में जरूरत होती है.
  • यदि आपका वजन 60 किलो है और आप 30 से भाग करते हैं तो 2 आएगा. यानी आपको एक दिन में दो लीटर पानी पीना चाहिए.

पानी पीने की इंट्रस्टिंग ट्रिक्स 

  • सबसे पहले अपने दिन की शुरुआत पानी के साथ करें. 
  • रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट यानी उठने के तुरंत बाद यूरिन से फ्री होकर आप कम से कम दो कप (बड़े कॉफी मग) पानी जरूर पिएं.
  • इसके बाद दोनों समय के भोजन से पहले दो-दो मग पानी पिएं.
  • कुल डेढ़ लीटर पानी हो चुका है और बाकी का बचा आधा या एक लीटर पानी आप दिनभर में एक-दो गिलास करके समय-समय पर आसानी से पी सकते हैं.
  • जब आप इस विधि से पानी पीना शुरू करेंगे तो शुरुआत में अधिक यूरिन आने या बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है. लेकिन कुछ समय बाद शरीर को इस पानी की आदत हो जाएगी और यूरिन की समस्या सॉल्व हो जाएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पुरुषों के लिए क्यों खास है जिनसेंग,जानें क्या हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: हाइट कम है तो 6 इंच तक बढ़ाएं, हैंडसम दिखने के लिए इस ऑपरेशन के दीवाने हुए लोग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget