एक्सप्लोरर

जब लगे कोल्ड होने वाला है तो जमकर खाएं ये 3 सब्जियां और फल, दूर रहेगी बीमारी

जुकाम होने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है, इन्हें समझकर अपनी डायट में यहां बताई गई सब्जियां और फल शामिल करें. इन्हें खाने से कोल्ड आप पर हावी नहीं हो पाएगा. यदि कोल्ड हो गया हो जल्दी ठीक होगा.

कोई भी बीमारी या इंफेक्शन होने से पहले हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देने लगता है. ऐसा ही होता है कोल्ड या जुकाम होने से पहले. नाक में खुजली होना, लगातार छींक आना, गले में जलन होना, कानों में खुजली, गले में सूखापन इत्यादि. ये सभी लक्षण इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि शरीर के अंदर कोल्ड बढ़ाने वाले वायरस ग्रोथ कर रहे हैं. ऐसे में आप कुछ खास सब्जियां खाना शुरू कर दें. इससे आपके शरीर को इन वायरस की ग्रोथ को रोकने में सहायता मिलेगी और कोल्ड आप पर उस तरह हावी नहीं हो पाएगा कि बुखार और बदनदर्द की स्थिति आ जाए. यहां जानें इन सब्जियों के नाम और कुछ दूसरी जरूरी टिप्स,  जो कोल्ड बढ़ने से रोकती हैं... 

इन सब्जियों का सेवन शुरू कर दें

1. लाल शिमला मिर्च:  जुकाम को बढ़ने से रोकने के लिए और जुकाम होने पर दोनों ही स्थितियों में आपको लाल शिमला मिर्च का सेवन अधिक करना चाहिए. इसे सब्जी, सलाद या दूसरे फूड्स में मिलाकर खाएं.

2. आलू-टमाटर की सब्जी: आलू और टमाटर दोनों ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरे होते हैं. लेकिन जब इन दोनों को मिलाकर इनकी सब्जी तैयार की जाती है तो यह तासीर में काफी गर्म हो जाती है. इस सब्जी का सेवन शरीर में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिवायरल गुणों की वृद्धि करता है.

3. कद्दू की सब्जी: कद्दू भी तासीर में गर्म होता है और पोषण का खजाना होता है. जुकाम होने पर यह सब्जी आपको बदन दर्द और भारीपन से राहत दिलाती है.

आपको खाने हैं ये 3 फल 

  • कीवी
  • स्ट्रॉबेरी
  • संतरा

सिर्फ ये तीन सब्जियां और फल ही क्यों?

  • हम आपको ये चीजें खाने की सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि इनमें विटमिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जुकाम को बढ़ने से रोकने के लिए यह विटमिन बहुत जरूरी होता है. लाल शिमला मिर्च में हरी, नारंगी और पीली शिमला मिर्च की तुलना में कहीं अधिक विटमिन सी होता है, कोल्ड को बुरी स्थिति में नहीं पहुंचने देता. इसका पूरा लाभ लेने के लिए हो सके तो लाल शिमला मिर्च को सलाद के रूप में या फूड पर ऊपर से गार्निश करके खाएं. क्योंकि पकाने के दौरान इसकी बहुत सी खूबियां कम हो जाती हैं.
  • संतरे की तुलना में कीवी और स्ट्रॉबेरीज में शुगर की मात्रा काफी कम होती है और विटमिन सी अधिक होता है. इसलिए संतरे की जगह कीवी और स्ट्रॉबेरीज को चुनें. लेकिन ये ना हों तो संतरा खाना बेस्ट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: इन 9 कारणों से झड़ते हैं दुनिया के ज्यादातर लोगों के बाल, देखें क्या है आपके हेयर फॉल की वजह

यह भी पढ़ें: चेहरे की चमक नहीं पड़ेगी फीकी, गर्मी में बार-बार चेहरा धोते समय अपनाएं ये ट्रिक्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget