एक्सप्लोरर

चेहरे की चमक नहीं पड़ेगी फीकी, गर्मी में बार-बार चेहरा धोते समय अपनाएं ये ट्रिक्स

फेसवॉश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखेंगे तो गर्मी आपकी त्वचा का नूर नहीं बिगाड़ पाएगी. स्किन टाइट रहेगी और आप अधिक यूथफुल बने रहेंगे. जानिए ऐसी समर स्किन केयर टिप्स, जिनमें आपको अतिरिक्त पैसा नहीं लगाना.

मार्च के शुरुआती हफ्तों में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आपको दिन में कई बार फेस वॉश करने की जरूरत पड़ने लगी है क्योंकि पसीना और हवा के कारण त्वचा पर जमा होने वाली डस्ट चेहरे के ग्लो की फीका करते हैं. ऐसे में दिन में कई बार चेहरा धोने की आवश्यकता होती है. लेकिन ऐसा करने से चेहरे का जरूरी मॉइश्चर भी निकल जाता है और स्किन धीरे-धीरे अपना ग्लो खो सकती है. इससे बचने के लिए यहां बताई गई टिप्स आपके बहुत काम आएंगी.

सीधे नल के पानी से चेहरा ना धुलें

गर्मी के मौसम में तुरंत ठंडक पाने के लिए हम सभी बार-बार मुंह धोते हैं ताकि ताजगी भी बनी रहे और पसीना भी त्वचा पर जमा ना हो. लेकिन गर्मी के मौसम में छत पर रखी टंकी का पानी गर्म हो जाता है. इसलिए गर्मी के मौसम में मुंह धोते समय आप सीधे नल के पानी से चेहरा ना धुलें बल्कि मग में पानी लें और इसमें आधा पानी फ्रिज से निकालकर मिला लें. ऐसा करने से चेहरे से सिर्फ गंदगी हटेगी, त्वचा का जरूरी प्राकृतिक ऑइल नहीं निकलेगा. इस मिक्स वॉटर से चेहरा धोने पर आपको ठंडक भी मिलेगी और स्किन टाइट बनी रहेगी.

मॉइश्चराइजर से जुड़ी गलती

गर्मी के मौसम में मॉइश्चराइजर को गैर जरूरी मानकर स्किन केयर रेजीम से हटा दिया जाता है क्योंकि गर्मी में पसीना बहुत आता है और मॉइश्चराइजर से ऑइलीनेस बढ़ जाती है. हालांकि यह मॉइश्चराइजर ना लगाना एक गलत स्टेप है. गर्मी में भी आपकी स्किन को पूरा पोषण चाहिए होता है. ऐसा ना करने पर त्वचा पर प्रदूषण, तनाव और उम्र का असर हावी होने लगता है. इस समस्या से बचने के लिए फेशवॉश के बाद चेहरे और गर्दन पर एक आइस क्यूब लेकर 3 से 4 मिनट तक मसाज करें. इससे त्वचा में ठंडक आएगी और कसावट भी. इस आइस मसाज के बाद आप मॉइश्चराइजर का उपयोग करें. पसीने और चिपचिपाहट की समस्या नहीं होगी. त्वचा का ग्लो भी बढ़ेगा. आपकी स्किन ऑइली है तो आप वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का उपयोग करें.

गर्मी के मौसम में रात को सोने से पहले

गर्मी के मौसम में रात को सोने से पहले नहाएं जरूर और नहाने के लिए शॉवर का नहीं बल्कि बाल्टी का उपयोग करें. पानी भरने के बाद आप इसमे एक बॉटल फ्रिज का पानी तीन चम्मच गुलाबजल और आधा नींबू निचोड़ लें. इस पानी से नहाकर आपको ठंडक भी मिलेगी और ताजगी भी. साथ ही स्किन एकदम स्ट्रेस फ्री हो जाएगी. नहाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: जरूर ट्राई करें ये घरेलू फेस स्क्रब, बदलते मौसम में भी बना रहेगा निखार

यह भी पढ़ें: हर घर में जरूर होनी चाहिए ये आयुर्वेदिक औषधियां, अंग्रेजी दवाओं का शानदार रिप्लेसमेंट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget