एक्सप्लोरर

Air Conditioner: क्या वाकई एसी से बीमारियां फैलती हैं? जानें कितना सही और कितना गलत

AC के कारण बीमार होने की बात बहुत लोग करते हैं. लेकिन क्या वाकई एसी लोगों को बीमार करता है? जानें, एसी के उपयोग के वे तरीके, जिनसे आपको कोई बीमारी नहीं होगी और आप कभी नहीं कहेंगे कि एसी से बीमार हुए.

Air Coditioner Effects On Health: एयर कंडीशनर गर्मी के मौसम में राहत की सांस देता है. तेज गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी हर जगह एसी की चाहत रखते हैं. और यह चाहत पूरी भी हो रही है. घर, दफ्तर, कार, मॉल, मेट्रो इत्यादि जैसी हर जरूरत की जगह पर आपको एसी मिलता है. कुछ लोग कहते हैं कि एसी बीमारियां फैलाता है तो कुछ लोग कहते हैं कि गर्मी के मौसम में हार्ट को हेल्दी रखने में एसी बहुत मदद करता है. अब देखते हैं कि इन दोनों से सच क्या है, एसी बीमार करता है या जान बचाता है...

क्यों फायदेमंद है एसी?

1. एसी कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद है. क्योंकि गर्मी के मौसम में यह बहुत अधिक तापमान के कारण शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है. आप नियंत्रित तापमान यानी 23 से 26 के बीच एसी चलाएंगे तो आपके शरीर को गर्मी से राहत भी मिलेगी और ड्राइनेस की समस्या भी नहीं होगी.

2. एसी बाहर की गर्म हवा को खींचकर डैंपर में गर्म हवा को कंडेंस करता है फिर ठंडी और एकदम साफ हवा कमरे में आती है. एकदम साफ हवा इसलिए क्योंकि बाहर की गर्म हवा में मौजूद धूल और पलूशन के पार्टिकल्स को भी एसी फिल्टर करता है. इससे सांस के जरिए फेफड़ों में साफ हवा जाती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है.

3. लू में अधिक देर तक रहना से डिहाइड्रेश की समस्या होती है, अधिक पसीना आने से शरीर में मिनरल्स की कमी भी होती है. लेकिन एसी को सही तापमान पर चालकर उसमें रहा जाए तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है.

क्या वाकई नुकसान करता है एसी?

1. एसी शरीर को सबसे अधिक नुकसान तब करता है जब आप इसे बहुत ही कम तापमान पर सेट करके ज्यादा से ज्यादा समय सिर्फ एसी में रहते हैं. इससे ड्राईनेस के साथ ही शरीर में कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं.

2. येल यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में यह बात सामने आई कि एसी गर्मी के मौसम में हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है. लेकिन साथ ही आपको अपने एसी की मेंटेनेंस का भी ध्यान रखना होगा. आपके एसी में मौजूद फिल्टर साफ होना चाहिए.

3. जो लोग अपने एसी की समय पर मरम्मत नहीं कराते हैं या जिनके एसी का फिल्टर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, उनके एसी में जमा डस्ट और गंदगी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं. जो हवा के साथ फेफड़ों में जाकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

4. एसी से पलूशन और बैक्टीरिया युक्त हवा आने पर आपको गले में जलन, सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसे लक्षण या आंखों में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है. जबकि अस्थमा के मरीजों की तबीयत अधिक खराब हो सकती है.

5. एसी अगर ठीक से मेंटेन किया जा रहा है तो यह आपको बीमार नहीं करता है. लेकिन यदि आप किसी बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं तो एसी आपके संक्रमण को तेजी से बढ़ा सकता है. क्योंकि ठंडे वातावरण में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं.

परिणाम
यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो एसी को सही मेंटेनेंस और जरूरी बातों का ध्यान रखकर उपयोग किया जाए तो एसी बीमार नहीं करता है. लेकिन लापरवाही बरतने पर यह आपकी बीमारी को बढ़ा जरूरी सकता है. इसलिए गर्मी में जरूरी बातों का ध्यान रखते हुए एसी का उपयोग करना सेहत के लिए लाभकारी होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम को आसान बनाने के लिए इन तरीकों से उपयोग करें सेब का सिरका

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के मौसम में ये हैं नाश्ते के बेहतरीन विकल्प, बॉडी रहेगी लाइट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget