एक्सप्लोरर

Healthy Breakfast in Summer: भीषण गर्मी के मौसम में ये हैं नाश्ते के बेहतरीन ऑप्शन, बॉडी रहेगी लाइट

नाश्ता करने के बाद हेवीनेस फील होती है या फिर उबासी आने लगती है तो आपको अपने नाश्ते में बदलाव करने की जरूरत है. इस मौसम में पूड़ी-पराठे या मैदा से बनी चीजें नाश्ते में खाने से बचें और ये सब खाएं...

गर्मी के मौसम में नाश्ता करने के बाद ही थकान और उबासी की समस्या होने लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में बहुत अधिक एग्जॉशन होता है. पसीना अधिक निकलता है और इस कारण शरीर में न्यूट्रिऐंट्स की कमी होने लगती है. जब सुबह के समय आप नाश्त करते हैं और ऑफिस जाने की तैयारी में होते हैं तो गर्मी के कारण तैयार होते-होते और ऑफिस पहुंचने में ही इतने थक जाते हैं कि ऑफिस ऑवर्स पूरे करना भी मुश्किल लगता है. ऐसे में आपकी क्रिएटिविटी और प्रॉडक्टिविटी दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. क्योंकि थकान हावी होने लगती है. इसलिए नाश्ते में आप उन चीजों का सेवन करें, जो आपके एनर्जी लेवल को लंबे समय तक बनाए रखें और खाने के बाद नींद भी ना आए...

1. ओटमील

नाश्ते में ओटमील का सेवन आपको दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी देगा. यह पचने में भी आसान होता है और इससे पेट भी भरा-भरा रहता है. यानी भूख मिट जाएगी और थकान भी नहीं होगी.

2. नमकीन दलिया 

आप नाश्ते में नमकीन दलिया का सेवन कर सकते हैं. फाइवर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर दलिया आपकी भूख भी मिटाएगा और इससे उबासी भी नहीं आएगी. दलिया बहुत हेल्दी होता है, ये आपको फैट कंट्रोल करने में भी मदद करता है. यानी तोंद निकलने का डर नहीं सताएगा.

3. इडली सांभर

इडली-सांभर भी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है. यह खाना स्वादिष्ट, सेहतमंद और सुपाच्य होता है. यानी बहुत आसानी से डायजेस्ट हो जाता है. इसी खूबी के चलते यह फेवरिट इंडियन ब्रेकफास्ट माना जाता है. इसलिए इडली नाश्ते के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है आप इसे रोज खाकर भी बोर नहीं होंगे.

4. पोहा खाएं

पोहा फटाफट तैयार होता है और जल्दी से पेट भर देता है. पोहा खाने के बाद भी आपको नींद या उबासी का अहसास नहीं होता है. इसलिए गर्मी के मौसम में सुबह के नाश्ते में इसे शामिल रखें.

5. स्प्राउट्स का सेवन करें

नाश्ते में स्प्राउट्स यानी अंकुरित का सेवन आपके लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है. इस अंकुरित में मुख्य रूप से काला चना और मूंग होनी चाहिए. 

6. ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

नाश्ते में दूध और ड्राई फ्रूट्स लें. इससे आपके शरीर को जरूरी कैलरी के साथ ही आयरन, प्रोटीन और जरूरी न्यूट्रिशन की प्राप्ति हो जाएगी.

7. दिन की शुरुआत

एक और खास बात यह है कि इस मौसम में रात के समय में भी पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता है. इसलिए एक्टिव रहने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत पानी के साथ ही करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: शरीर के इन 5 संकेतों को न करें अनदेखा, जानें आपसे क्या कहना चाहती है आपकी बॉडी

यह भी पढ़ें: पीरियड क्रैंप्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और चुभन से मिलेगी राहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget