एक्सप्लोरर

गर्मियां शुरू होते ही बढ़ने लगता है इन खतरनाक बीमारियों का खतरा, जानें कैसे रखें अपनी फैमिली को सेफ

गर्मियों में तेज धूप और डिहाइड्रेशन के चलते शरीर में बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी आने लगती है. वहीं ज्यादातर लोगों को तेज धूप के कारण पसीना निकलने की वजह से भी शरीर पर कई तरह का बुरा असर पड़ सकता है.

अक्सर लोगों में गर्मियां शुरू होते ही कई तरह की सेहत से जुड़ी खतरनाक और बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है. ऐसे में गर्मियों में तेज धूप और डिहाइड्रेशन के चलते शरीर में बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी भी आने लगती है. वहीं ज्यादातर लोगों को तेज धूप के कारण पसीना निकलने की वजह से भी शरीर पर कई तरह का बुरा असर पड़ सकता है. इस साल गर्मियां शुरू होते ही मार्च के महीने से ही टेंपरेचर काफी ऊपर जा पहुंचा है. इसी बीच कई लोग बीमार पड़ना शुरू हो गए हैं.

खासतौर पर गर्मियां शुरू होते ही लोगों को पानी की कमी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा होती हैं. ऐसे में खुद को और अपनी फैमिली को गर्मियों में होने वाली खतरनाक बीमारियों से सेफ रखना आपकी जिम्मेदारी है. क्योंकि गर्मियों में होने वाली खतरनाक बीमारियां कभी भी एक गंभीर परेशानी का रूप ले सकती हैं. अगर आप गर्मियों में होने वाली खतरनाक बीमारियों चाहते हैं तो पहले से ही खुद को और अपनी फैमिली को सेफ रखें, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

हीट स्ट्रोक
गर्मियां शुरू होते ही सबसे आम और गंभीर समस्या हीट स्ट्रोक है. गर्मी में तेज धूप और उमस की वजह से शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है. ऐसे में जब शरीर का टेंपरेचर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता, तब शरीर में हीट स्ट्रोक बनता है. इसके कारण  तेज सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्या होने लगती हैं. इसके अलावा इसके कारण बुखार भी आ सकता है और शरीर में बहुत ज्यादा वीकनेस भी हो जाती है. 

फूड पॉइजनिंग

गर्मियां शुरू होते ही भूख कम हो जाती है और खाना भी जल्दी खराब होने लगता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. कई बार लोग गर्मियों में देर में खाना खाते हैं और पहले से बना रखा खा लेते हैं. ऐसे में पहले से बना खाना गर्मियों में जल्दी खराब होकर पॉइजन जैसा बन जाता है और ऐसे खाने में जर्म्स आसानी से पनपते हैं. इसकी वजह से लोगों को गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या भी सबसे ज्यादा होती है. फूड पॉइजनिंग के कारण पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गर्मियों में लोग कई बार बाहर से भी खाना ज्यादा ऑर्डर कर लेते हैं, लेकिन बाहर का खाना गर्मियों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.  

पेट से जुड़ी समस्याएं 

गर्मियां शुरू होते ही पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. जिसका सबसे बड़ा कारण गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होना है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी की वजह से कम भूख लगती है, जिसके कारण लोग कम खाना खाते हैं, ऐसे में अपनी रेगुलर डाइट से कम खाना खाने के कारण आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है. जिसके कारण पेट खराब होने और गैस जैसी समस्या होने लगती हैं. इसके साथ ही खाने से होने वाली बीमारियों के सामान्य के कारण डायरिया, पेट दर्द, पेट में ऐंठन की समस्या हो जाती है और इन बीमारियों की वजह से खाना पचाने में मुश्किल हो सकती है. 
 
डिहाइड्रेशन

गर्मियों में टेंपरेचर के ज्यादा बढ़ने की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है और और इसके कारण शरीर से ज्यादा पानी का लॉस होता है. गर्मियों में ज्यादा टेंपरेचर के चलते कमजोरी महसूस होने लगती है, सिरदर्द, चक्कर और होंठ सूखने लगते हैं. इसकी वजह से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी हो सकती है. पानी हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूर होता है, इसकी कमी कई तरह की समस्या हो सकती हैं और इसकी कमी के पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कब्ज हो सकती है. 

स्किन इंफेक्शन

गर्मियों में स्किन परेशानी भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं क्योंकि गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से स्किन पर फंगल इंफेक्शन, पिंपल्स और सनबर्न जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. इसके अलावा लू के कारण और धूल-मिट्टी के कारण भी गर्मियों में स्किन इंफेक्शन हो सकता है. गर्मियों में स्किन पर पसीने और धूप के कारण खुजली, रैशेज और घमौरियों की समस्या भी बहुत ज्यादा हो जाती है. 

गर्मियों में ऐसे रहें सेफ

1. गर्मियां शुरू होते ही पहले से ही खुद को और अपनी फैमिली को सेफ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रहें और हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें.

2. गर्मी के मौसम में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि फल आपको हाइड्रेट रखते हैं और एनर्जी देते हैं. जिसमें तरबूज का सेवन गर्मियों में आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है.  जो गर्मियों में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें 90 फीसदी पानी होता है. 

3. गर्मियों में सेफ रहने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें, तेज धूप में निकलने से बचें और सनस्क्रीन का यूज जरूर करें. गर्मियों में कहीं भी जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. 

4. इसके अलावा गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए हल्का और हेल्दी खाना खाएं,  गर्मियों में ताजा और घर का बना खाना ही खाएं, बाहर के कटे फल या खुले में रखी चीजों से बचें. साथ ही अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें. 

5. इसके साथ ही गर्मी के मौसम में किसी तरह की परेशानी ज्यादा लगे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.  

ये भी पढ़ें - गर्मियों में लू से बचने के लिए पिएं ये खास तरह के ड्रिंक्स, लंबे समय तक रहेंगे हाइड्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget