एक्सप्लोरर

किचन के इन 3 इंग्रीडियंट्स को करें नाइट स्किन रूटीन में शामिल, चेहरे पर आयेगा ग्लो

किचन में मौजूद इन 3 चीजों से आप अपने चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग रख सकती हैं. इसे रात में सोने से पहले जरूर करें त्वचा पर प्रयोग.

किचन में ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं, जिससे हम अपने चेहरे की देखभाल आसानी से कर सकते है. इनका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीकों से कर सकती हैं, इन चीजों को अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इस्तेमाल करना और भी फायदेमंद हो सकता है. बहुत सारे ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जिनका प्रयोग आप डे स्किन रूटीन में और रात स्किन रूटीन में कर सकती हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट कहती हैं जैसे दिन की शुरुआत में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग से करते हैं, वैसे ही रात में अपनी स्किन को पैंपर करना चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं.

त्वचा पर आलू का प्रयोग और फायदे- आलू का प्रयोग हर घर में किया जाता है. खाने के साथ-साथ आप आलू का इस्‍तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी कर सकती हैं. खासतौर पर रात में सोने से पहले आप आलू का प्रयोग यदि त्‍वचा पर करती हैं तो आपको कई लाभ मिलते हैं. इस बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट कहते हैं आलू में विटामिन-ए, सी और डी होता है. तीनों ही विटामिंस त्‍वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. आलू त्‍वचा में कसाव भी लाता है और रंग को भी निखारता है, इसलिए आलू के प्रयोग से घर पर ही बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स बनाए जा सकते हैं.

आलू के रस से बनाएं फेशियल टोनर-

सामग्री- 1 कप आलू का रस, 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल.

विधि- आलू को कद्दूकस कर के उसका रस निकाल लें और उस रस में विटामिन-ई का एक कैप्‍सूल उसमें डाल दें. अब इस मिश्रण को एक स्‍प्रे बॉटल में भर लें और फिर इस टोनर का इस्‍तेमाल रात में सोने से पहले करें.

फायदा- ऐसा करने से त्‍वचा में कसाव आने के साथ-साथ यदि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्‍स हैं या फिर चेहरे पर डार्क स्‍पॉट्स हैं, तो वह कम हो जाएंगे.

त्‍वचा पर दही का प्रयोग और फायदे- दही तो सभी के घर पर आसानी से उपलब्‍ध हो जाता है, आप चाहें तो घर पर ही दही जमा भी सकती हैं. दही से केवल बहुत सारी स्‍वादिष्‍ट रेसिपी ही नहीं बल्कि आप ब्‍यूटी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. त्‍वचा के लिए दही बहुत ही फायदेमंद है. खासतौर पर यदि आपकी त्‍वचा ऑयली है तो दही लगा कर आप त्‍वचा से निकलने वाले अतिरिक्‍त तेल को कंट्रोल भी कर सकती हैं. रात में सोने से पहले दही का स्‍क्रबर बना कर इस्‍तेमाल करें. दही में ब्‍लीचिंग और एक्‍सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. त्‍वचा पर जमी डेड स्किन की परत को आप दही के स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करके रिमूव कर सकती हैं.

सामग्री-

1 छोटा चम्‍मच दही

1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस

1 बड़ा चम्‍मच ओट्स (दरदरी पिसी हुई)

विधि- एक बाउल में दही, नींबू का रस और ओट्स को मिक्‍स कर लें. अब आप इस मिश्रण से आहिस्‍ता-आहिस्‍ता चेहरे को स्‍क्रब करें. स्‍क्रब करने के बाद आप चाहें तो 10 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा भी रहने दे सकती हैं. इसके बाद साधारण पानी से चेहरे को वॉश कर लें.

फायदा- इस फेस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करने से न केवल आपकी त्‍वचा डीप क्‍लीन होगी, बल्कि त्‍वचा पर ग्‍लो और निखार भी आ सकता है.

त्‍वचा पर शहद का प्रयोग और फायदे- अगर आपकी त्‍वचा बहुत आधिक ड्राई रहती है तो आपके लिए शहद एक वरदान साबित हो सकता है. शहद सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. विशेषज्ञों की मानें तो शहद एक प्राकृतिक मॉइश्‍चराइजर होता है. इसे आप चेहरे पर डायरेक्‍ट भी लगा सकती हैं और यदि आप इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगा रही हैं, तो इसके साथ दूसरे किचन इंग्रीडिएंट्स को भी मिक्‍स कर सकती हैं.

सामग्री- 1 छोटा चम्‍मच शहद, 1 चुटकी हल्‍दी, 1/2 छोटा चम्‍मच बेसन, 1/2 छोटा चम्‍मच गुलाब जल.

विधि- एक बाउल में शहद, हल्‍दी, बेसन, गुलाब जल आदि लेकर स्‍मूथ पेस्‍ट तैयार करें और इसे धीरे-धीरे उंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं. आप आंखों के आस-पास भी इस फेस पैक को लगा सकती हैं. आप इस फेस पैक को 15 मिनट ही चेहरे पर लगा रहने दें.  फेस पैक को पूरी तरह से सुखाने की आवश्‍यकता नहीं हैं. बेसन यदि पूरी तरह से सूख जाए तो उसे रिमूव करना आसान नहीं होता है, साथ ही त्‍वचा पर रिंकल्‍स पड़ने का भी डर रहता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इस फेस पैक को हल्‍का गीला रहने पर ही उबटन की तरह हाथ से रगड़ कर रिमूव कर लें. 

फायदा-जहां शहद आपकी त्‍वचा को डीप मॉइश्‍चराइज करेगा, वहीं बेसन एक एक्‍सफोलिएटर की तरह त्‍वचा पर काम करेगा. इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्‍वचा डीप क्‍लीन भी हो जाएगा और त्‍वचा पर ग्‍लो भी आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-30 की उम्र के बाद जरूर खाएं ये चीजें, बीमारियां नहीं भटकेगी पास

आपके हाथ भी हो गए हैं रुखे? मुलायम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

House Flies: क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
क्या घर में बढ़ गई हैं बहुत मक्खियां? भगाने का ये देसी नुस्खा करें नोट
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Bathroom Water Leakage: बाथरूम का पानी गेट से बाहर कमरे में आता है? ऐसे करें ठीक
बाथरूम का पानी गेट से बाहर कमरे में आता है? ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget