एक्सप्लोरर

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज

Bedtime Routine: आजकल बिस्तर पर जाने के बाद फोन चलाना लगभग हर किसी की आदत बन गई है. मैसेज देखना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या वीडियो देखना दिमाग को उस समय भी व्यस्त रखता है.

Why Mobile Screen At Night Disrupts Melatonin: अच्छी नींद सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितने घंटे बिस्तर पर रहते हैं. सोने से ठीक पहले आप क्या कर रहे हैं, इसका भी नींद की क्वालिटी पर सीधा असर पड़ सकता है. रात में बिस्तर पर जाने से पहले फोन चलाना, देर शाम चाय-कॉफी पीना या अगले दिन के काम को लेकर लगातार सोचते रहना ऐसी आदतें हैं, जो दिमाग को आराम देने के बजाय एक्टिव रखती हैं. इसका असर यह हो सकता है कि नींद आने में ज्यादा समय लगे, रात में बार-बार नींद खुले या सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस हो.

दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. केके जिंदल के मुताबिक, अच्छी नींद के लिए शरीर की इंटरनल क्लॉक, दिमाग में नींद को नियंत्रित करने वाले केमिकल और रात में धीरे-धीरे कम होती सतर्कता का सही तालमेल जरूरी है. जब इनमें से किसी प्रक्रिया में बार-बार रुकावट आती है, तो नींद प्रभावित हो सकती है.

सोने से ठीक पहले फोन चलाना

आजकल बिस्तर पर जाने के बाद फोन चलाना लगभग हर किसी की आदत बन गई है. मैसेज देखना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या वीडियो देखना दिमाग को उस समय भी व्यस्त रखता है, जब उसे धीरे-धीरे शांत होना चाहिए. फोन की तेज रोशनी भी मेलाटोनिन को प्रभावित कर सकती है. यह हार्मोन शरीर के स्लीप-वेक साइकल को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा, कोई रोमांचक, परेशान करने वाला या तनाव देने वाला कंटेंट दिमाग को और ज्यादा अलर्ट कर सकता है.


Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज

इससे बचने के लिए सोने से कम से कम 30 मिनट पहले फोन अलग रख दें. इस दौरान किताब पढ़ सकते हैं, कुछ शांत सुन सकते हैं या कुछ मिनट धीमी सांस लेने की एक्सरसाइज कर सकते हैं. नोटिफिकेशन बंद करना भी मददगार हो सकता है, क्योंकि बार-बार फोन चेक करने की इच्छा कम होगी.

देर शाम चाय-कॉफी पीना

रात में चाय या कॉफी पीना भी नींद के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक और कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स में कैफीन होता है. यह एडेनोसिन नाम के केमिकल के असर को रोकता है, जो दिमाग को नींद आने का संकेत देने में मदद करता है. कैफीन का असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है और कुछ लोगों में यह कई घंटों तक बना रह सकता है. इसलिए शाम की कॉफी पीने के बाद शरीर थका होने के बावजूद नींद आने में दिक्कत हो सकती है.

सोने से कम से कम छह घंटे पहले कैफीन लेना बंद करने की कोशिश करें. अगर आप कैफीन के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं या पहले से नींद की समस्या है, तो चाय-कॉफी दिन में और जल्दी पीना बेहतर हो सकता है.


Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज

बिस्तर पर जाने के बाद दिमाग में चलता रहे काम

कई लोगों का शरीर बिस्तर पर पहुंच जाता है, लेकिन दिमाग काम करता रहता है. दिनभर की बातें दोहराना, ऑफिस की डेडलाइन के बारे में सोचना या अगले दिन की प्लानिंग करते रहना दिमाग को आराम नहीं करने देता. सोने से पहले 5 से 10 मिनट निकालकर अपनी चिंताएं, जरूरी काम और अगले दिन की प्राथमिकताएं कागज पर लिख सकते हैं. इससे बार-बार उन्हीं बातों के बारे में सोचने का सिलसिला कम करने में मदद मिल सकती है.

धीमी सांस लेने की एक्सरसाइज, मांसपेशियों को रिलैक्स करने की प्रक्रिया या थोड़ी देर माइंडफुलनेस भी तनाव कम करने में मदद कर सकती है. अगर बिस्तर पर जाने के बाद भी काफी देर तक नींद न आए, तो धीमी रोशनी में कोई शांत काम करें और नींद आने पर दोबारा बिस्तर पर जाएं.

रात में भारी खाना और शराब

सोने के बहुत करीब भारी या ज्यादा खाना खाने से अपच, बेचैनी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है. इससे आराम से सोना मुश्किल हो सकता है. वहीं, शराब पीने से शुरुआत में नींद आने जैसा महसूस हो सकता है, लेकिन बाद में यह नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है. कोशिश करें कि सोने से दो से तीन घंटे पहले डिनर खत्म हो जाए, खासकर अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है. रात में भूख लगे तो भारी खाने के बजाय हल्का स्नैक लिया जा सकता है. सोने के करीब शराब का सेवन कम करना भी बेहतर नींद में मदद कर सकता है.

हर दिन अलग समय पर सोना

अगर आप रोज अलग-अलग समय पर सोते हैं तो शरीर की सर्केडियन रिदम यानी इंटरनल बॉडी क्लॉक प्रभावित हो सकती है. खासकर वीकेंड पर देर रात तक जागना और फिर अगले दिन देर तक सोना इस रूटीन को बिगाड़ सकता है. इसके लिए कोशिश करें कि हर दिन लगभग एक ही समय पर उठें, यहां तक कि वीकेंड पर भी. सोने से पहले एक तय शांत रूटीन बनाना और सुबह प्राकृतिक रोशनी लेना भी शरीर की नींद-जागने की लय को मजबूत करने में मदद कर सकता है. ज्यादातर वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें : सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय

कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

कभी-कभार नींद खराब होना सामान्य हो सकता है. लेकिन अगर अपनी आदतों में बदलाव करने के बाद भी नींद की समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसे सिर्फ लाइफस्टाइल की परेशानी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर रात में तेज खर्राटे आते हैं, सोते समय सांस लेने में परेशानी या गैस्पिंग होती है, पैरों को हिलाने की तेज इच्छा होती है, रात में शरीर में असामान्य हरकतें होती हैं या दिनभर बहुत ज्यादा नींद आती है, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. मिर्गी या दूसरी न्यूरोलॉजिकल स्थितियों वाले लोगों के लिए नींद का ध्यान रखना और भी जरूरी है, क्योंकि कुछ मामलों में नींद की कमी दौरे को ट्रिगर कर सकती है.

सोने से पहले के आखिरी 30 मिनट दिमाग को और ज्यादा व्यस्त करने के बजाय शांत करने के होने चाहिए. फोन को दूर रखना, समय पर चाय-कॉफी बंद करना, दिमाग में चल रही बातों को लिख लेना और एक तय स्लीप रूटीन अपनाना जैसे छोटे बदलाव नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर इसके बावजूद समस्या बनी रहे, तो सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget