एक्सप्लोरर

Hair Highlight: बालों को 'हाइलाइट' कराने का है मन? तो पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें

Highlighting Hair: बालों को हाइलाइट कराने से पहले आपको कुछ बातों पर गौर करना चाहिए, जैसे- स्किन टोन के हिसाब से कौन सा रंग चुनना है, कितने बालों को हाइलाइट कराना है आदि.

Hair Highlighting: इन दिनों बालों को हाइलाइट कराना एक पॉपुलर फैशन ट्रेंड हो गया है. कई महिलाओं और पुरुषों ने अपने आप को और ज्यादा स्टाइलिश दिखाने के लिए इस नए फैशन ट्रेंड को फॉलो किया है. हेयर हाइलाइटिंग में बालों में अलग-अलग रंग लगाए जाते हैं, जिससे पर्सनालिटी में निखार आने के साथ-साथ लुक भी चेंज हो जाता है. बाल हाइलाइट कराने से न सिर्फ बालों की बनावट में बदलाव होता है, बल्कि इन्हें चमकदार बनाने में भी मदद मिलती है. 

बालों को हाइलाइट कराने से पहले आपको कुछ बातों पर गौर करना चाहिए, जैसे- स्किन टोन के हिसाब से कौन सा रंग चुनना है, कितने बालों को हाइलाइट कराना है आदि. आइए जानते हैं कि बालों को हाइलाइट कराने से पहले आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए.

क्या करना चाहिए? 

1. बालों को हाइलाइट कराने से पहले आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि कौन-सा रंग आपके बालों पर सूट करेगा. हाइलाइट के लिए कलर चुनते वक्त स्किन टोन, नेचुरल बालों का कलर और मौसम को ध्यान में रखना होगा. एक अच्छा लुक पाने के लिए बेज और भूरे रंग का चुनाव किया जा सकता है. ध्यान रहे कि कलर हमेशा स्किन टोन के हिसाब से होना चाहिए. गर्मियों में हाइलाइट करा रहे हैं तो हल्का रंग और सर्दियों में करा रहे हैं तो गहरे रंग का चुनाव करें. 

2. चूंकी बालों का सवाल है, इसलिए हमेशा प्रोफेशनल हेयर कलरिस्ट से ही बालों को हाइलाइट कराएं. क्योंकि लोकल कलरिस्ट से हाइलाइट कराना भारी भी पड़ सकता है. एक हेयर प्रोफेशनल सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेगा और आपको बेहतर रिजल्ट्स देगा. वो यह तय करने में भी आपकी मदद कर सकता है कि कौन सा कलर आप पर सूट करेगा.

3. बालों को हाइलाइट कराने के बाद अच्छे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें. क्योंकि इनकी मदद से हाइलाइट्स को लंबे समय तक बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी.

क्या नहीं करना चाहिए?

1. हीटिंग अप्लायंसेस से बचें: स्ट्रेटनर, रोलर जैसे हीटिंग अप्लायंसेस का इस्तेमाल करने से बचें. क्योंकि इनसे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है.

2. गर्म पानी और सल्फेट प्रोडक्ट को कहें ना: अपने बालों पर सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें और गर्म पानी से नहाने से बचें. क्योंकि ये उन छिद्रों को खोल सकते हैं, जिनकी वजह से बालों का कलर फीका पड़ सकता है.

3. एक से ज्यादा रंगों से हाइलाइट कराने से बचें: अपने बालों को 2 से ज्यादा रंगों से हाइलाइट न कराएं. कई रंगों की वजह से आपके बाल तरह-तरह के केमिकल के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे इन्हें नुकसान पहुंच सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Raspberry Leaf Tea: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद है 'रास्पबेरी लीफ टी', इज़ी डिलीवरी में मददगार, जानें रेसिपी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget