एक्सप्लोरर

H3N2 virus: तेजी से अपना पैटर्न बदल रहा है H3N2 इंफ्लूएंजा, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कहा- इस गंभीर बीमारी से इस तरह करें बचाव

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो यह वायरस फेफड़ों में गंभीर रूप से इंफेक्शन का कारण बन रहा है. 6 महीने के अंदर इस बीमारी ने अपना पैटर्न बदल दिया है.

इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस देश में हरकंप मचा हुआ है. खासकर दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में यह बीमारी काफी ज्यादा फैल रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो यह वायरस फेफड़ों में गंभीर रूप से इंफेक्शन का कारण बन रहा है. 6 महीने के अंदर इस बीमारी ने अपना पैटर्न बदल दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि H3N2 वायरस से होने वाले संक्रमण पर हमारी पूरी नजर है. और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इस बीमारी के मरीज घट सकते हैं. मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि 2 जनवरी से 5 मार्च तक देश में  H3N2 के कुल 451 मामले आए हैं. 

बदल गया वायरस का पैटर्न

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वायरस ने अबतक काफी ज्यादा पैटर्न बदल दिया है. दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टैंट डॉ. धीरेन गुप्ता ने न्यूज एजेंसी ANI से खास बातचीत की है. जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने में वायरस ने काफी पैटर्न चेंज किया है. इन्फ्लूएंजा को नंबर 1 वायरस समझते हैं जो हॉस्पिटल में एडमिट होने का कारण बन सकता है. इन्फ्लुएंजा A वायरस के सबटाइप H3N2 कि वजह से सांस लेने में तकलीफ शुरू हो जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से अब तक दो मौतें हो चुकी है. एक हरियाणा और एक कर्नाटक.

क्या हैं H3N2 इंफ्लूएंजा के लक्षण?

WHO के मुताबिक H3N2 से होने वाले इंफेक्शन में बुखार, खांसी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, छाती में दर्द, गले में खराश और नाक से पानी आना आम बात है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देश भर में खांसी, जुकाम और जी मचलने के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए एंटीबायोटिक खपत ज्यादा बढ़ी है. IMA ने अपनी सूचना में बताया कि वायरल फिवर 5-7 दिनों तक रहेगा लेकिन बुखार 3 हफ्ते तक रह सकता है. 

लक्षण दिखने पर बरतें ये सावधानियां

ऑक्सीमीटर की मदद से लगातार ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें. अगर 95 प्रतिशत से कम है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. अगर किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाएगा तो उसे तुरंत इंटेसिव केयर यूनिट में एडमिट करवाना चाहिए. खुद से कभी भी दवाई न लें. 

ये भी पढ़ें: गर्मियों में संतरे आपको रखेंगे फिट एंड फाइन... बस रोजाना नाश्ते में आपको इस तरह खाना होगा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air In Injection Side Effects: क्या सच में इंजेक्शन में एयर बाकी रह जाने से हो जाती है मौत, क्या है इसके पीछे का सच?
क्या सच में इंजेक्शन में एयर बाकी रह जाने से हो जाती है मौत, क्या है इसके पीछे का सच?
How To Do Hair Spa At Home: घर पर कैसे करें पार्लर जैसा स्पा? कम खर्च में चकाचक चमक जाएगा शरीर
घर पर कैसे करें पार्लर जैसा स्पा? कम खर्च में चकाचक चमक जाएगा शरीर
Pushups Benefits: रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
 Premature Grey Hair: आखिर किन गलतियों से वक्त से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, इन उपायों को अपना कर बच सकते हैं आप
आखिर किन गलतियों से वक्त से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, इन उपायों को अपना कर बच सकते हैं आप

वीडियोज

Lexus LM 350h 4 seater review India | #lexuslm #autolive
US Iran Peace Deal: Iran-America डील के बीच पड़ा नया पंगा! ABPLIVE
Bollywood News: पैसा वसूल या महा क्रिंज? 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने पर भिड़े टोलर्स (24.06.26)
Mannat:😱Vikrant गुंडों के चंगुल में फंसा, Mannat को पाने के जूनून में Dhairya की सारी हदें पार #sbs
Ketan Agarwal Murder Case: फूल दिया, गले लगाया, साथ डांस और फिर खाई में फेंका! ये कहानी रुला देगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुणे के जिस बिजनेसमैन से होने वाली थी शादी, अब बन गई उसके मर्डर की आरोपी, जानें कौन है सिया गोयल
पुणे के जिस बिजनेसमैन से होने वाली थी शादी, अब बन गई उसके मर्डर की आरोपी, जानें कौन है सिया गोयल
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी, 7 दिनों की मोहलत
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी, 7 दिनों की मोहलत
इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग 'चेंजिंग रूम', माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा
इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग 'चेंजिंग रूम', माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
CUET स्कोर से होगा डीयू में एडमिशन, जानें VC योगेश सिंह ने क्या कहा? 
CUET स्कोर से होगा डीयू में एडमिशन, जानें VC योगेश सिंह ने क्या कहा? 
New WhatsApp Subscription Plan: व्हाट्सएप पर भी आ गया है सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन, जानिए क्या-क्या मिल रहे हैं फीचर्स?
व्हाट्सएप पर भी आ गया है सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन, जानिए क्या-क्या मिल रहे हैं फीचर्स?
Embed widget