एक्सप्लोरर

क्या है दाल में हल्दी और नमक डालने का सही समय? अधिकतर लोग गलत तरीके से बनाते हैं

अक्सर महिलाएं दाल बनाने के वक्त ऐसी गलतियां करती हैं जिसकी वजह से या तो दाल गलती नहीं है या इसकी कलर सही नहीं आती है..जानते हैं दाल बनाने का सही तरीका क्या है

Cooking Tips : भारतीय थाली में दाल का बहुत बड़ा स्थान है.बिना दाल के खाना अधूरा-अधूरा सा लगता है. दाल का सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, यही वजह है कि हर घर में हर रोज दाल बनाई जाती है हर किसी के दाल बनाने का तरीका अलग अलग होता है. वही अक्सर कई महिलाओं की शिकायत होती है कि दाल में हल्दी डालने के बावजूद दाल का कलर सही नहीं आता है,दाल गल नहीं पाती, वगैरा वगैरा...दरअसल इसके पीछे की वजह है दाल में हल्दी और नमक डालने की टाइमिंग..कुछ महिलाएं पहले ही कुकर में पानी नमक और हल्दी डाल देती हैं,ऐसा करने से दाल का रंग सही नहीं आता

इस वक्त दाल में नमक और हल्दी डालें

दाल बनाने से पहले दाल को 15 मिनट पहले धोकर पानी में भिगोगर छोड़ दें. इसके बाद दाल को कुकर में डालकर डबल मात्रा में पानी डालें.अब इसमें साथ साथ बिना देर किए हुए नमक हल्दी और आधा चम्मच तेल डालकर धीमी आंच पर पकाएं. एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. जब कुकर से अपने आप प्रेशर निकल जाए तो ही प्रेशर कुकर को खोलें.बहुत सारी महिलाएं लहसुन और टमाटर भी साथ में डाल देती हैं, लेकिन ऐसा करने से सही स्वाद नहीं आ पाता है.दाल बनने के बाद आप चाहें तो टमाटर और लहसुन से तड़का लगा लीजिए 

कुकर में दाल ना गलने के कारण

महिलाओं की भी शिकायत रहती है कि कुकर में जल्दी दाल नहीं गलती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. अक्सर कुकर की रबड़ ढीली होने के कारण कुकर के अंदर सही प्रेशर नहीं बन पाता. इस कारण दाल ठीक से नहीं पकती है, ऐसे में दाल बनाने से पहले कुकर की रबड़ एक बार जरूर चेक कर लें. कुकर की सीटी खराब होने पर भी दाल सही से ना गलने की परेशानी हो सकती है. कई दलों को पकने में समय लगता है ऐसे में आप उस दाल को बनाने से करीब एक घंटा पहले ही पानी में भिगो दें.

कुकर से दाल निकलने के कारण

  • जब आपके कुकर में बहुत ज्यादा दाल होती है तब पानी कुकर से बाहर निकल आता है.
  • जब कुकर में बहुत अधिक पानी भरा होता है तब भी वो दाल के साथ मिक्स होकर सिटी के बाहर निकल आता है.
  • छोटे कुकर के लिए जब बड़ा गैस बर्नर का इस्तेमाल करती हैं तो भी दाल बाहर निकलने की समस्या होती है.
  • ऐसे में हमेशा दाल के हिसाब से ही पानी डालें और गैस के बर्नर पर भी ध्यान दें
ये भी पढ़ें: लुपस रोग से जूझ रहीं सिंगर सेलेना गोमेज, कितनी खतरनाक है ये बीमारी? क्या हैं लक्षण और इलाज? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget