एक्सप्लोरर

ल्यूपस रोग से जूझ रहीं सिंगर सेलेना गोमेज, कितनी खतरनाक है ये बीमारी? क्या हैं लक्षण और इलाज? जानें सबकुछ

ल्यूपस की पहचान करना कभी-भी मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बीमारी के लक्षण दूसरी बीमारियों के जैसे ही लगते हैं. कई बार लोग इसके लक्षणों को आम समस्या समझने की गलती कर बैठते हैं.

Lupus Disease: वर्ल्ड फेमस सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित है. एक ऐसी बीमारी, जिसकी वजह से उनके शरीर में कई अनचाहे बदलाव हो रहे हैं. गोमेज ने टिकटॉक के लाइव सेशन के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह ल्यूपस नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस बीमारी का इलाज पूरी तरह से दवाओं पर टिका हुआ है. यानी ये एक ऐसी बीमारी है, जिसका फिलहाल कोई इलाज नहीं है. इस बीमारी की वजह से गोमेज के शरीर में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जैसे शरीर में सूजन.

क्या है ल्यूपस?

ल्यूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है. यह बीमारी तब होती है, जब शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने वाला इम्यून सिस्टम ही शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है और हमला करना शुरू कर देता है. ये बीमारी शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है, जैसे- स्किन, किडनी, ज्वाइंट्स, ब्लड सेल्स, ब्रेन, दिल और फेफड़े. ल्यूपस की पहचान करना कभी-भी मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बीमारी के लक्षण दूसरी बीमारियों के जैसे ही लगते हैं. कई बार लोग इसके लक्षणों को आम समस्या समझने की गलती कर बैठते हैं. यही वजह है कि इसके इलाज में कई बार काफी देरी हो जाती है.

कैसे करें ल्यूपस की पहचान?

चेहरे पर तितली के आकार के रैशेज़ उभरना ल्यूपस का सबसे कॉमन लक्षण है. कई लोगों में इसके जन्मजात मामले भी पाए जाते हैं. ऐसे में बॉडी में इन्फेक्शन, धूप के कॉन्टैक्ट में आने और कुछ दवाओं की वजह से लक्षण सामने उभरकर आते हैं. हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि ल्यूपस के दो अलग-अलग मरीजों में एक ही जैसे लक्षण दिखाई दें. लेकिन कुछ कॉमन लक्षणों की पहचान करके इस बीमारी का पता जरूर लगाया जा सकता है, जैसे- बुखार, थकान, सूजन और जोड़ों में दर्द, नाक पर तितली के साइज का रैश होना, सांस लेने में दिक्कत, आंखों का सूखना, सीने में दर्द, याददाश्त कमजोर होना और सिरदर्द होना.

क्या है इलाज?

एक्सपर्ट के मुताबिक, ल्यूपस का अब तक कोई सही इलाज नहीं खोजा जा सका है. क्योंकि आभी तक यह मालूम ही नहीं चल पाया है कि ये बीमारी आखिर होती क्यों है और इसके पीछे की क्या वजह है. ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ल्यूपस के केस ज्यादा देखे जाते हैं. 

ल्यूपस कितना खतरनाक?

मेयो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ल्यूपस नाम की ये खतरनाक बीमारी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. गंभीर स्थिति में शरीर के कई अंगों को ये बीमारी नुकसान पहुंचा सकती है. इसके अलावा, कैंसर पैदा होने की वजह भी बन सकती है. एक्सपर्ट की मानें तो ल्यूपस किडनी को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है. ये बॉडी में सूजन को बढ़ावा देता है, जिससे सीने में दर्द की परेशानी जन्म ले सकती है. इस बीमारी का असर जब मस्तिष्क पर होने लगता है, तो मरीज का बिहेवियर बिगड़ने लगता है. इतना ही नहीं, स्ट्रोक या मिर्गी का दौरा भी पड़ सकता है. बेहोशी और सिर दर्द हो सकता है.  फेफड़े, दिल और दिल की मांसपेशियों में सूजन आ सकती है. इसकी वजह से जान का जोखिम बढ़ सकता है और कैंसर का खतरा भी पैदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ढीठ मक्खियों को घर से भगाने की 'निंजा टेक्निक', पानी और प्लास्टिक के कॉम्बिनेशन से होगा इनका काम तमाम!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget