एक्सप्लोरर

Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

Baingan Bharta Cooking Tips: इसे बनाने का सबसे बड़ा राज है बैंगन को सही तरीके से भूनना और मसालों की ज्यादा भरमार करने के बजाय स्वाद को बैलेंस में रखना. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Dhaba Style Roasted Baingan Bharta Easy Recipe: बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यही साधारण-सा बैंगन स्वाद में किसी खास डिश से कम नहीं लगता. खासतौर पर आग पर भुना हुआ बैंगन, जिसमें धुएं की हल्की खुशबू और मसालों का शानदार स्वाद हो, खाने की थाली का मजा बढ़ा देता है. इसे बनाने का सबसे बड़ा राज है बैंगन को सही तरीके से भूनना और मसालों की ज्यादा भरमार करने के बजाय स्वाद को बैलेंस में रखना. अगर आप भी घर पर ऐसा बैंगन का भरता बनाना चाहते हैं, जिसे रोटी या पराठे के साथ खाने के बाद लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, तो इस तरीके को आजमा सकते हैं.

आग पर भूनें बैंगन, तभी आएगा असली स्मोकी स्वाद

बैंगन के भरते की जान उसका स्मोकी फ्लेवर होता है. इसके लिए बैंगन को सीधे गैस की आंच पर भूनना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. सबसे पहले एक अच्छा, मध्यम आकार का बैंगन लें. बैंगन दबाने पर थोड़ा नरम लगे, लेकिन उस पर ज्यादा गड्ढा न बने. उसकी त्वचा चिकनी और चमकदार होनी चाहिए और डंठल का रंग भी ताजा हरा दिखना चाहिए. बैंगन को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. इसके बाद चाकू से उसके ऊपर एक-दो लंबे कट लगा दें. ऐसा करने से भूनते समय अंदर बनने वाली भाप बाहर निकलती रहेगी और बैंगन के फटने की संभावना कम होगी.


Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

बैंगन को अच्छी तरह भूनें

अब बैंगन को सीधे गैस की आंच पर रखें. इसे बीच-बीच में चिमटे की मदद से पलटते रहें, ताकि यह हर तरफ से अच्छी तरह भुन जाए. बैंगन की बाहरी परत पूरी तरह काली हो जाए और अंदर का हिस्सा बहुत मुलायम हो जाए, तभी इसे आंच से उतारें. इसमें करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं. भुने हुए बैंगन को प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद जली हुई छिलके को छील लें और डंठल हटा दें. बैंगन से निकला रस फेंकने के बजाय उसके गूदे के साथ मिला सकते हैं. अब बैंगन को हाथ, कांटे या मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें. भरते का टेक्सचर पूरी तरह पेस्ट जैसा नहीं, बल्कि हल्का दरदरा और चंकी रहने पर ज्यादा अच्छा लगता है.


Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

मसालों की भरमार नहीं, यही है स्वाद का असली राज

बैंगन का भरता बनाने में बहुत सारे मसालों की जरूरत नहीं होती. कम मसालों के साथ प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का स्वाद बैंगन के स्मोकी फ्लेवर को और उभार देता है. एक कड़ाही में जरूरत के अनुसार सरसों का तेल गर्म करें. सरसों के तेल की हल्की तीखी खुशबू भरते के स्वाद को खास बना सकती है. तेल गर्म होने पर इसमें मोटा-मोटा कटा प्याज डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.

इसके बाद जीरा डालें और कुछ सेकंड चटकने दें. अब कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर एक-दो मिनट भूनें. इन्हें जलने न दें, क्योंकि जला हुआ लहसुन या अदरक भरते का स्वाद बिगाड़ सकता है. अब इसमें थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत मिलाएं. इसके बाद कटे हुए ताजे टमाटर और स्वादानुसार नमक डाल दें. टमाटर को तब तक पकाएं, जब तक वे मुलायम न हो जाएं. ध्यान रखें कि इन्हें पूरी तरह पेस्ट बनाने की जरूरत नहीं है. भरते में टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े रहने से टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर लगते हैं.

अब मिलाएं भुना हुआ बैंगन

जब प्याज-टमाटर का मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें मैश किया हुआ भुना बैंगन डाल दें. बैंगन और मसाले को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर हिस्से में मसाले का स्वाद पहुंच जाए. इसे मध्यम आंच पर करीब 5 से 10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब भरते की अच्छी तरह भुनाई हो जाए और तेल हल्का अलग दिखने लगे, तो समझिए यह लगभग तैयार है. भरते को बहुत ज्यादा सूखा न करें, क्योंकि हल्का रसदार और चंकी टेक्सचर इसका स्वाद बढ़ाता है.

अंत में इसमें थोड़ा अमचूर पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. चाहें तो ऊपर से एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल भी डाल सकते हैं. इससे भरते में अलग तरह की खुशबू और तीखापन आता है. ज्यादा तीखा पसंद करने वाले लोग इस समय थोड़ी अतिरिक्त कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

मटर डालकर भी बढ़ा सकते हैं स्वाद

अगर आप बैंगन के भरते में थोड़ा अलग स्वाद चाहते हैं तो इसमें हरी मटर भी डाली जा सकती है. मैश किया हुआ बैंगन डालते समय करीब आधा कप उबली हुई हरी मटर मिला दें. मटर की हल्की मिठास और बैंगन का स्मोकी स्वाद मिलकर भरते को और दिलचस्प बना देता है.

इसे भी पढ़ें: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget