एक्सप्लोरर

Food Recipe: मेहमानों के लिए बनाना है कम समय में स्वादिष्ट नाश्ता, तो इस रेसिपी को जरूर करें फॉलो

Food Recipe: अधिकतर लोग इस चीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, कि अब हम नाश्ते में मेहमानों के लिए क्या बनाएं, जो कम समय में बनकर तैयार हो जाए. ऐसे में आप ये खास रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी लोगों के पास समय बहुत कम हो गया है. ऐसे में अगर घर पर अचानक से कोई मेहमान आ जाए, तो अधिकतर लोग इस चीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, कि अब हम नाश्ते में मेहमानों के लिए क्या बनाएं, जो कम समय में बनकर तैयार हो जाए.

अगर आपके घर पर भी कोई मेहमान आ जाते हैं और आप इस चीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे आसान नाश्ते के बारे में बताएंगे, जो कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा. यह खाने में स्वादिष्ट होता है और जल्दी बनकर तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं उस रेसिपी के बारे में.

बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री

मेहमानों के लिए कम समय में जल्दी नाश्ता तैयार करना चाहते हैं, तो आप घर पर रहकर बेसन चीला बना सकते हैं, बेसन चीला बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी, जैसे एक कप बेसन, एक कप पानी, एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया, एक चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक,  बारीक कटा हुआ धनिया और तेल. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप मेहमानों के लिए टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं. 

बेसन चीला बनाने का तरीका 

बेसन चीला बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला सहित स्वाद अनुसार दूसरे मसाले जो आपको पसंद हो उन्हें डालकर पानी की मदद से घोल तैयार कर लें. इसे थोड़ी देर रख दें, अब एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर गर्म करें, जब दवा अच्छे तरीके से गर्म हो जाए, तब इस पर थोड़ा तेल डाल दें.

अब एक चम्मच की मदद से घोल को तवे पर फैला दें और थोड़ी देर सेकने दे. जब चीला हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसे पलट दें और दोनों तरफ तेल लगा दें. जब यह दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने लगे, तो इसे अच्छी तरह सेक लें. अब आप इसे एक प्लेट में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर चटनी या दही के साथ मेहमानों को गरमा गरम परोस सकते हैं. 

अपनी पसंद की सब्जियां मिलाएं

यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान और कम समय में तैयार होने वाली रेसिपी है. आप अगर चाहे तो इस घोल में अपनी पसंद की सब्जियां मिला सकते हैं. आपको अगर मीठा खाना पसंद है, तो आप इस घोल में चीनी डाल सकते हैं. आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, इससे यह और स्वादिष्ट लगेगा. चिले को क्रिस्पी बनाने के लिए आपको कम आंच पर थोड़ी देर तक चिले को सेकते रहना होगा.

यह भी पढ़ें: Paneer Amritsari Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा पनीर अमृतसरी, तारीफ करते थक जाएंगे परिवार के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget