एक्सप्लोरर

Paneer Amritsari Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा पनीर अमृतसरी, तारीफ करते थक जाएंगे परिवार के लोग

Paneer Amritsari Recipe in Hindi: पनीर अमृतसरी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी गई है. इसे आप कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद एकदम होटल की सब्जी की तरह लगेगा.

कई बार हम एक जैसा खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अधिकतर लोग होटल पर जाकर खाना खाना पसंद करते हैं. लेकिन अब आप होटल जैसा खाना अपने घर पर बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिससे आप कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं.

पनीर अमृतसरी

हम बात कर रहे हैं, पनीर अमृतसरी की. यह स्वादिष्ट सब्जी है, जो कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी. यही नहीं इसका स्वाद एकदम होटल की सब्जी की तरह लगेगा. आइए जानते हैं, इसे बनाने का सही तरीका क्या है.

पनीर अमृतसरी के लिए सामग्री

पनीर अमृतसरी बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. जैसे 250 ग्राम पनीर के छोटे टुकड़े कटे हुए. एक बारीक कटा प्याज, दो टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काजू, किशमिश, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और अपनी पसंद के हिसाब से मसाले, तीन चम्मच तेल, एक चम्मच घी, हरा धनिया कटा हुआ, नमक स्वादानुसार. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप होटल जैसी पनीर अमृतसरी बना सकते हैं.

पनीर अमृतसरी बनाने का तरीका

पनीर अमृतसरी बनाने के लिए आपको एक पैन में तेल गर्म करना होगा. उसमें प्याज डाल दें, जब प्याज हल्के सुनहरे हो जाए, तब उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक अच्छे तरीके से भून लें. अब इसमें टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को मिक्स कर ले. जब टमाटर नरम हो जाए, तब तक इसे पकाए.

अब इसमें काजू और किशमिश डाल दे और 2 मिनट तक भून लें. जैसे ही आपकी ग्रेवी तैयार हो जाए, आप इसमें पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और नमक अपने स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिला दें और इसे ढककर रख दें.  तीन से चार मिनट बाद जब पनीर नरम हो जाए, तब ऊपर से इसमें घी डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. अब आप इसे एक कटोरे में निकालकर इसके ऊपर धनिया की बारीक पत्तियां डालकर सर्व कर सकते हैं.

आप इस सब्जी को गरमा गरम रोटी पराठे या नान के साथ खा सकते हैं. इस आसन पनीर अमृतसरी रेसिपी को आप कम समय में अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. यह आपको होटल के जैसी लगेगी. यही नहीं अगर आपके घर पर कुछ मेहमान आए हैं, तो भी आप इस रेसिपी को फॉलो कर उन्हें यह बनाकर खिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Mango Paratha: आम खाने के शौकीन जरूर ट्राई करें ये खास घर पर बना मैंगो पराठा, आसान है बनाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golgappa Water Recipe: क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
Mughlai Chicken Recipe:घर पर मुगलई चिकन बनाने के लिए किन मसालों की होगी जरूरत? जानिए इसकी आसान रेसिपी
घर पर मुगलई चिकन बनाने के लिए किन मसालों की होगी जरूरत? जानिए इसकी आसान रेसिपी
Khasta Samosa Recipe: हलवाई जैसे खस्ता समोसे घर पर क्यों नहीं बनते? नोट कर लें आटा गूंथने और तलने का यह सीक्रेट तरीका
हलवाई जैसे खस्ता समोसे घर पर क्यों नहीं बनते? नोट कर लें आटा गूंथने और तलने का यह सीक्रेट तरीका
Easy Breakfast Recipes: न झंझट, न ज्यादा बर्तन... बैचलर्स के लिए सिर्फ 10 मिनट में बनने वाले 5 आसान और टेस्टी नाश्ते
न झंझट, न ज्यादा बर्तन... बैचलर्स के लिए सिर्फ 10 मिनट में बनने वाले 5 आसान और टेस्टी नाश्ते

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget