एक्सप्लोरर

National Cheesecake Day: घर पर कुछ ही मिनटों में ऐसे बनाएं टेस्टी चीज केक, ये है आसान रेसिपी

National Cheesecake Day: हर साल चीज केक डे 30 जुलाई को मनाया जाता है. इस दिन आप फैमिली मेंबर्स या दोस्तों के साथ चीज केक का मजा उठा सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है.

हर साल चीज केक डे 30 जुलाई को मनाया जाता है. इस दिन दुनियाभर के लोग चीज केक का स्वाद लेते हैं और खाने के शौकीन जश्न मनाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन की शुरुआत ग्रीस में 1985 में हुई थी. ऐसे में आप भी आज अपने फैमिली मेंबर्स या फिर दोस्तों के लिए घर पर कम समय में टेस्टी चीज केक बना कर रेडी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में. 

एगलेस चीज केक बनाने का तरीका

अगर आप वेजिटेरियन हैं और एगलेस चीज केक बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले ग्राइंडर में डाइजेस्टिव बिस्किट डालकर पाउडर बनाना होगा. इस पाउडर को एक बाउल में डाल दें. अब इसमें थोड़ा बटर मिलाएं और अच्छी तरह पेस्ट तैयार कर लें. इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर मिला लें. उसके बाद इसे कम से कम आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.

क्रीम चीज और हंग कर्ड का इस्तेमाल

तब तक आप दूसरे बाउल में क्रीम चीज और हंग कर्ड डालकर अच्छी तरह से दोनों को मिक्स कर ले. हंग कर्ड आप घर पर बना सकते हैं, इसके लिए आपको किसी भी अच्छे साफ कपड़े में दही को कम से कम आधे घंटे के लिए निचोड़ कर रखना होगा. जब इसका पूरा पानी निकल कपड़े से निकल जाए तब दही का चक्का तैयार कर ले.

कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल

अब बिस्कुट के पाउडर को आधे घंटे बाद आप फ्रिज से बाहर निकाल ले और इस पूरे मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क और एक बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले. अब आप इसमें फैटी हुई क्रीम डालकर मिश्रण तैयार कर सकते हैं. अब एक केक टिन में बटर पेपर लगाकर, उसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दे.

केक को करें बेक

ध्यान रहे केक बेक करने से पहले आपको ओवन को गर्म कर लेना है. अब केक को 40 से 50 मिनट तक केक को बेक करें. लेकिन इस पर आप नजर रखें, क्योंकि ज्यादा देर तक अगर यह बैक हो गया तो केक फट सकता है.

जब आपको लगे कि केक पूरी तरीके से तैयार हो गया है, तो आप इसे ओवन से बाहर निकाल कर थोड़ी देर तक छलनी से ढक कर रख दें.  अगर आप चाहे तो इसे रात भर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं. अब आपका एगलेस चीज केक तैयार हो गया है. आप फ्रेंड्स और फैमिली के साथ बैठकर इस खास दिन को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Falahari Dish: सावन सोमवार के दिन बनाएं ये खास फराली डिश, एक चम्मच खाते ही उंगलियां चाटने लगेंगे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget