एक्सप्लोरर

Health tips: इन 6 सब्जियों को कच्चा खाने से हो सकता है नुकसान, जानें खाने का सही तरीका.

Health tips: कच्चे फल और सब्जियां खाना स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं जिन्हें कच्चा खाने से आपको बचना चाहिए. इन सब्जियों को खाने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. आइये जानते हैं वो कौन सी सब्जियां हैं.

Health tips: अक्सर लोग सेहतमंद रहने के लिए सलाद के साथ कुछ सब्जियों को भी कच्चा खाते हैं. कच्चा सलाद और कुछ सब्जियां स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं. लेकिव क्या आपको पता है कि कुछ फल और सब्जियों को कच्चा खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. इन सब्जियों को कच्चा खाने के आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं. इसके अलावा इन सब्जियों को कच्चा खाने के बाद पचाने में भी बहुत परेशानी होती है. लंबे समय तक पेट में रहने की वजह से ये सब्जियां इंफेक्शन पैदा करती हैं. आज हम आपको ऐसी 6 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो आपको कच्ची नहीं खानी चाहिए.

1- गोभी, ब्रोकली और पत्ता गोभी- गोभी फैमिली की सब्जियों को कच्चा खाने से बचना चाहिए. लोग अक्सर सलाद में ब्रोकली और पत्ता गोभी खाते हैं लेकिन इन्हें कच्चा खाने से आपके पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है. इसके अलावा कई लोग फूलगोभी को भी कच्चा खा लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकती है. असल में इन सब्जियों में एक तरह की शुगर होती है जो बिना पकाए पेट में नहीं घुलती. इन सब्जियों का भरपूर फायदा लेने  के लिए इन्हें पका कर ही खाना चाहिए.

2-  मशरूम- लोग अक्सर सलाद में कच्चा मशरूम खाते हैं. लेकिन आपको मशरूम के ज्यादा पोषक तत्व चाहिए तो इसे पका कर ही खाना चाहिए. आप चाहें तो इसे ग्रिल भी कर सकते हैं. इससे मशरूम में पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है. आप चाहें तो मशरूम को उबाल कर किसी भी डिश में यूज कर सकते हैं. पका हुआ मशरूम खाने के आपको नुकसान कम और फायदा ज्यादा होगा. इसके अलावा मशरूम को अच्छी तरह से धोना भी जरूरी है.

3- ग्वार की फलियां- ग्वार की फलियों में अमीनो एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आपको ग्वार की फलियां भी कच्ची नहीं खानी चाहिए. आप इन फलियों को अच्छी तरह से धो कर पकाएं. आपको इनका भरपूर फायदा मिलेगा और खाने में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
4- राजमा और बीन्स- बिना पकाए राजमा या बीन्स भी नहीं खाने चाहिए. इन्हें कच्चा खाने से उल्टी और दस्त जैसी परेशानी हो सकती है. दरअसल कच्ची बीन्स में काफी टॉक्सिन, ग्लाइकोप्रोटीन लेक्टिन होता है. जबकि राजमा में काफी मात्रा में लेक्टिन होती है जो बिना पके काफी नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए राजमा कम से कम 5 घंटे तक भिगोना चाहिए.

5- बैंगन- कच्चा बैंगन भी आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. बैंगन को कच्चा खाने से उल्टी, चक्कर आना या पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है. बैंगन में पाया जाना वाला सोलनिन न्यूरोलॉजिकल और गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल समस्या के लक्षण पैदा कर सकता है. इसलिए बैंगन को हमेशा पका कर ही खाना चाहिए.

6-आलू- लगभग हर घर में आलू सभी को पसंद होता है. लेकिन कच्चा आलू खाने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं. कच्चे आलू में सोलानाइन नामक टॉक्सिन होता है. जो पेट में जाकर गैस, उल्टी, सिर दर्द और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा कर सकता है इसलिए कच्चा आलू कभी नहीं खाना चाहिए. आलू को हमेशा पका कर खाएं. इसके अलावा हरे रंग के आलू खाने से भी बचना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget