एक्सप्लोरर

बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

हर सब्जी को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रखना जरूरी नहीं होता. जानिए बिना फ्रिज में रखे सब्जियों को ताजा रखने के आसान और असरदार घरेलू उपाय. सही तापमान और नमी का ध्यान रखेंगी आपकी सब्जियों को फ्रेश.

आजकल ज्यादातर घरों में सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अगर किसी वजह से फ्रिज उपलब्ध न हो या उसमें जगह कम हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि सब्जियां जल्दी खराब हो जाएंगी. कुछ आसान तरीकों से कई सब्जियों को कमरे के तापमान पर भी कुछ समय तक ठीक रखा जा सकता है.

सबसे जरूरी बात है कि हर सब्जी को एक ही तरीके से स्टोर करना सही नहीं होता. कुछ सब्जियों को ठंडी और अंधेरी जगह पसंद होती है, जबकि कुछ को हवा का अच्छा वेंटिलेशन चाहिए होता है. नमी भी सब्जियों की ताजगी को प्रभावित करती है. ऐसे में जानिए सब्जी को बिना फ्रिज में रखें ताजा रखने के तरीके.

आलू और प्याज को रखें अलग

आलू और प्याज ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें आमतौर पर फ्रिज की जरूरत नहीं होती. इन्हें सूखी, अंधेरी और हवादार जगह पर रखा जा सकता है. इसके लिए प्लास्टिक बैग की जगह जालीदार टोकरी या ऐसा कंटेनर इस्तेमाल करें, जिसमें हवा आसानी से आती-जाती रहे. आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें. दोनों से निकलने वाली नमी और गैस इनके जल्दी खराब होने की वजह बन सकती है. ऐसे में इन्हें अलग-अलग जगह पर रखना ज्यादा बेहतर है.

टमाटर को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं

पके हुए टमाटर को कमरे के तापमान पर भी रखा जा सकता है. इन्हें सीधे तेज धूप या गैस के पास रखने के बजाय किचन की किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें. टमाटर को बहुत ज्यादा दबाकर रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि चोट लगने वाली जगह से इनके खराब होने की प्रोसेस तेज हो जाती है. अगर टमाटर अभी पूरी तरह पके नहीं हैं, तो उन्हें सामान्य तापमान पर पकने के लिए रखा जा सकता है. हालांकि बहुत ज्यादा गर्म मौसम में इन्हें लंबे समय तक बाहर रखना सही नहीं होता.

हरी सब्जियों के लिए अपनाएं ये तरीका

धनिया, पुदीना जैसी पत्तेदार चीजें नमी और गर्मी के कारण जल्दी मुरझा जाती हैं. इन्हें खरीदने के बाद खराब या पीली पत्तियां अलग कर दें. इसके बाद इन्हें बहुत ज्यादा गीला किए बिना साफ कपड़े या पेपर में लपेटकर हवादार जगह पर रखें. पत्तेदार सब्जियों को बंद प्लास्टिक बैग में गीला छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा नमी से पत्तियां जल्दी गलने लगती हैं. इसलिए इनके आसपास हवा का आना-जाना बना रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात

बैंगन, भिंडी और दूसरी सब्जियां

बैंगन, भिंडी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को इस्तेमाल के हिसाब से कम मात्रा में खरीदना बेहतर रहता है, खासकर जब घर में फ्रिज उपलब्ध न हो. इन्हें धूप से दूर, सूखी और हवादार जगह पर रखना सुरक्षित होता है. सब्जियों को स्टोर करने से पहले उन्हें धोकर तुरंत रखने की आदत से भी बचना चाहिए. अधिक पानी कई सब्जियों को जल्दी खराब कर देता है. बेहतर है कि जरूरत के समय सब्जियां धोकर इस्तेमाल की जाएं.

टोकरी और मिट्टी के बर्तन आ सकते हैं काम

फ्रिज न होने पर सब्जियों के लिए बांस, जूट या वायर की टोकरी इस्तेमाल करना सही होता है. इन कंटेनरों में हवा का रास्ता बना रहता है और सब्जियां बंद डिब्बे की मुकाबले बेहतर तरीके से स्टोर होती हैं. कुछ घरों में मिट्टी के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इनका उपयोग करते समय भी जगह सूखी और साफ रखना जरूरी है. सब्जियों को ऐसी जगह न रखें जहां लगातार गर्मी, भाप या धूप आती हो. इससे वे जल्दी खराब हो जाती है.

खराब सब्जियों को तुरंत करें अलग

एक खराब सब्जी आसपास रखी दूसरी सब्जियों को भी प्रभावित कर सकती है. इसलिए रोजाना एक नजर डालकर देखें कि कहीं कोई सब्जी नरम, चिपचिपी, बदबूदार या सड़ने तो नहीं लगी है. ऐसी सब्जी को तुरंत अलग कर दें. साथ ही जरूरत से ज्यादा सब्जियां खरीदकर कई दिनों तक रखने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदना ज्यादा सही होता है.

यह भी पढ़ें: Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget