एक्सप्लोरर

क्या आप भी कार्ब्स को मानते हैं अनहेल्दी और वजन बढ़ाने वाला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें

अक्सर लोगों की यह धारणा होती है कि कार्ब्स आपके वजन को बढ़ाने का काम करते है क्योंकि यह केवल कैलोरीज से भरे होते हैं, इनमें कोई विटामिन, मिनरल या एंटीऑक्सीडेंट नहीं होते हैं, तो आइए आज हम आपको वेट लॉस से जुड़े कई ऐसे सवालों का जवाब विस्तार से देने जा रहे हैं.

अक्सर लोग वजन बढ़ने पर कार्बोहाइड्रेट्स यानी कि कार्ब्स को अपना दुश्मन समझने लगते हैं. इसकी एक वजह यह है कि लोगों ने यह आम धारणा बनाई हुई है कि कार्ब्स आपका मोटापा बढ़ाते हैं. मगर क्या कार्ब्स के कम सेवन से मोटापा कम करना किसी इंसान के लिए सुरक्षित माना जा सकता है? इसके अलावा कार्ब्स का सेवन करने के साथ-साथ वजन कम करने के अन्य तरीके भी हो सकते हैं? तो आइए आज हम आपको वेट लॉस से जुड़े कई ऐसे सवालों का जवाब विस्तार से देने जा रहे हैं.

क्या सभी कार्ब्स बुरे होते हैं? आपके लिए प्रॉसेस्ड फूड्स जैसे- ब्रेड, कैंडी, चिप्स या अन्य पैकेटबंद फास्ट फूड्स से मिलने वाले कार्ब्स बेहद हानिकारक होते हैं क्योंकि यह केवल कैलोरीज से भरे होते हैं, इनमें कोई विटामिन, मिनरल या एंटीऑक्सीडेंट नहीं होते हैं. इसके अलावा नैचुरल फूड्स जैसे- फलों, सब्जियों, साबुत अनाज आदि में पाए जाने वाले कार्ब्स को शरीर के लिए अनहेल्दी नहीं माना जाता है. इन फूड्स में कार्ब्स के साथ कई विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं. नैचुरल कार्ब्स वाले आहारों से आपको भरपूर मात्रा में फाइबर प्राप्त होता है साथ ही विटामिन बी भी अच्छी मात्रा में मिलता है. इसलिए जब आप सभी प्रकार के कार्ब्स खाना बंद कर देते हैं, तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं.

दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है फाइबर कम होने से आपको फाइबर की अच्छी मात्रा के लिए कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार का सेवन करना जरूरी है. अगर आप कार्ब्स का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको फाइबर भी कम प्राप्त होता है, जिससे सबसे पहले आपके पाचनतंत्र में समस्या शुरू हो जाएगी और दूसरा यह आपकी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है. इसके अलावा इससे यह भी संभव है कि आपका वजन कम होने की बजाय और बढ़ जाए क्योंकि कार्ब्स आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे आप ओवर-ईटिंग का शिकार होने से बच सकते हैं.

दिमाग के लिए कार्ब्स अच्छे माने जाते हैं आपके मस्तिष्क के लिए कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है. एक रिसर्च के अनुसार आपके मस्तिष्क द्वारा प्रयोग की जाने वाली लगभग 20% ऊर्जा कार्ब्स से प्राप्त की जाती है. मस्तिष्क एक दिन में लगभग 120 ग्राम कार्ब्स का उपयोग करता है. ऐसे में अगर आप लो-कार्ब डाइट का सेवन करते हैं, तो इससे आपको मानसिक थकान, मूड स्विंग्स, ब्रेन फॉग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए आपको हेल्दी कार्ब्स का सेवन करना बहुत ही जरूरी है.

कार्ब्स मसल्स बनाने के लिए भी हैं जरूरी अक्सर लोग यही मानते हैं कि मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन का प्रमुख योगदान होता है. ये बात काफी हद तक ठीक भी है, मगर कार्ब्स भी इसमें अपनी भूमिका निभाते हैं. जब आप कार्ब्स का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इसे ग्लाइकोजेन में बदल देता है, जो कि मसल्स बनाने के लिए बेहद आवश्यक है. जब आपके शरीर को जब अचानक एनर्जी की जरूरत होती है, तब वो इसी ग्लाइकोजेन का प्रयोग करता है. इसके अलावा मसल्स के डैमेज होने के बाद इसे रिपेयर करने में भी कार्ब्स की बड़ी भूमिका होती है.

गलत फैसला है खाने से कार्ब्स को कम करना अगर आप अपने खाने से कार्ब्स को पूरी तरह निकाल देते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है. लो-कार्ब डाइट से ईटिंग डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं. इसलिए अपने खाने में हेल्दी कार्ब्स को जरूर शामिल करें.

कौन से हैं हेल्दी कार्ब्स वाले फूड्स? अगर आप कंफ्यूज हैं कि हेल्दी कार्ब्स के लिए क्या खाएं, तो ऐसे में आप सभी प्रकार के ताजे फल और कच्ची सब्जियां, सभी प्रकार की दालें और लेग्यूम्स जैसे- चना, मटर, राजमा आदि, सभी प्रकार के बीज और मोटे अनाज, नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं.

हरियाली तीज राशिफल: मेष, कन्या और तुला राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें भविष्य  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget