एक्सप्लोरर

हरियाली तीज राशिफल: मेष, कन्या और तुला राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें भविष्य

Hariyali Teej Rashifal: पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा. इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे और सूर्य कर्क राशि में. आइए जानते हैं इस दिन का राशिफल.

Hariyali Teej 2020: हरियाली तीज का पर्व बहुत ही पावन पर्व माना गया है. यह प्रकृति से जुड़ने का पर्व है. हरियाली तीज मानसून का प्रमुख पर्व है. बारिश की बंदू से धरा हरी चादर ओढ़ लेती है. सुहागिन स्त्रियों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व हैं. महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने सुखद वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं. हरियाली तीज पर क्या कहते हैं आपके सितारे आइए जानते हैं.

मेष राशिफल: आज का दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा. दांपत्य जीवन के लिए आज दिन बहुत ही शुभ है. इस दिन की शुरूआत ईश्वर का नाम लेकर करें. आज धन लाभ की स्थिति भी बन रही है. घर का माहौल अच्छा रहेगा.

वृष राशिफल: आज आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं. लेकिन इससे आपकों बाहर निकलना होगा. आज के शुभ दिन का भरपूर आनंद उठाएं. आज पुराने दिनों को यादों को आपस में साझा करें. एक दूसरे की पसंद का ध्यान रखने हुए आज का दिन बीताएं.

मिथुन राशिफल: आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे. दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे. एक दूसरों का सम्मान करते हुए. आज के दिन को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे. ऐसा करने से प्यार और समृद्धि में वृद्धि होगी.

कर्क राशि: हरियाली तीज का पर्व आपकी सुख समृद्धि से भी जुड़ा है. इस लिए इस दिन की शुरूआत ईश्वर की उपासना से करें. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है. इस दिन एक दूसरे के साथ अधिक समय बीताएं. अच्छा लगेगा. जीवन साथ के लिए अच्छा उपहार भी खरीद सकते हैं.

सिंह राशिफल: हरियाली तीज का पर्व प्रेम, विश्वास और प्रकृति के साथ जुड़ने का पर्व है. आपके ये सभी चीजें पसंद हैं. क्योंकि आपको दिखावा पसंद नहीं है. इसलिए आज का दिन आपके लिए है. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. कहीं बाहर जाने का भी प्राग्रोम बना सकते हैं.

कन्या राशिफल: प्यार को आपसे बेहतर कौन समझता है. आज अपने प्यार को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे. खुशी, पसंद और नापसंद का आज आप पूरा ख्याल रखेंगे. इस दिन को यादगार बनाने की योजना बना सकते हैं. ऐसा करने से आपकी लव लाइफ में चारचांद लग जाएंगे.

तुला राशिफल: आज के दिन व्यस्ताओं के बाद भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे. संबंधों को कैसे निभाया जाता है इसकी आप में अच्छी समझ है. आज खर्च करने से न डरें. हरियाली तीज पर अपने प्यार को प्रसन्न रखने से जॉब और करियर में आने वाला बाधा को दूर होगी.

वृश्चिक राशिफल: आज के दिन आपकी प्रसन्नता लोगों को चकित कर सकती है. आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और भीड़ से दूर रहकर इस दिन को व्यतीत करने की इच्छा रहेगी. क्योंकि आपको शांत वातावरण अच्छा लगता है. आज एक दूसरे का भरपूर साथ मिलेगा.

धनु राशिफल: जीवन में छोटी मोटी परेशानी आती रहती हैं. लेकिन इन परेशानियों के बीच आने वाले खुशी के पलों को बेकार नहीं होने देना चाहिए. इसलिए आज के दिन भरपूर आनंद उठाएं. हरियाली तीज पर भगवान का आर्शीवाद लें और एक दूसरे के साथ भविष्य की रणनीति बनाएं. समय साथ बीताने से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी.

मकर राशिफल: आज के दिन आलस को त्याग कर, इस पावन दिन का आनंद उठाएं. प्रकृति को निहारें और प्रकृति के महत्व को समझें. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. इस दिन फोटो अलबम को निकलकर पुराने दिनों में खो जाएं. धन लाभ का योग बन रहा है.

कुंभ राशिफल: हरियाली तीज का पर्व उमंग और उत्साह का भी पर्व है. सावन मास में आने वाले इस पर्व का आनंद उठाएं. लव लाइफ के साथ समय बीताएं. एक दूसरे की पसंद और नापसंद का ख्याल रखते हुए इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

मीन राशिफल: आज का दौन भागदौड़ भरा रहेगा. लेकिन जब भी समय मिले तो आज के दिन का आनंद जरूर उठाएं. ऐसा करने से आपका दांपत्य जीवन सुखद होगा और तनाव को कम करने में मदद मिलेगी. इस दिन किस मित्र के घर जाने की भी प्रोग्राम बना सकता है. उपहार और महंगे गैजेट पर धन खर्च कर सकते हैं.

Hariyali Teej 2020: 23 जुलाई को है हरियाली तीज का पावन पर्व, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget