एक्सप्लोरर

दूध के साथ कभी न खाएं ये 4 चीजें, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

दूध एक हेल्दी ड्रिंक है. मगर आपको यह मालूम होना चाहिए कि इसका सेवन किन चीजों के साथ करना नुकसानदेह साबित हो सकता है.

दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, इससे तो ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे. दूध न सिर्फ पेट भरने का काम करता है बल्कि इससे ऐसे कई पोषक तत्वों को हासिल करने में आसानी रहती है, जिनकी शरीर को जरूरत होती है. कई लोग दूध से दूर भागने की कोशिश करते हैं. जबकि कुछ लोग इसे गलत चीज़ों के साथ पीते हैं. दूध भले ही शरीर को कई फायदे पहुंचाता हो, लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत फूड आइटम्स के साथ करेंगे तो इसके नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं.

दूध एक हेल्दी ड्रिंक है. मगर आपको यह मालूम होना चाहिए कि इसका सेवन किन चीजों के साथ करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. यहां हम कुछ ऐसे आहारों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके साथ दूध पीने से आपको खासतौर से बचना चाहिए.     


1. प्रोटीन वाले फूड आइटम्स 

ऐसा माना जाता है कि दूध और प्रोटीन को कभी-भी एक साथ नहीं लिया जाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके पेट को हैवी कर सकता है और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. प्रोटीन वाला भोजन और दूध को एक साथ खाने से शरीर में भारीपन और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. लेकिन ये उन लोगों को फायदा भी पहुंचा सकता है, जो अपनी बढ़ती उम्र में मसल्स बढ़ाना और स्ट्रॉन्ग चाहते हैं.

2. मछली और मांस

दूध के साथ मछली खाने से भी खासतौर से बचना चाहिए. क्योंकि मांस और मछली की तासीर गर्म होती हैं. जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है. जब हम इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो शरीर में इसकी वजह से केमिकल असंतुलन पैदा हो सकता है, जो स्वास्थ्य के बिगड़ने का कारण बन सकता है. एक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि दो प्रोटीन वाली चीजों का एक साथ सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि दूध भी प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए आपको दूध के साथ मछली और मांस नहीं खाना चाहिए.

3. साइट्रस फूड

यह तो आप जानते ही हैं कि दूध को फाड़ने और पनीर बनाने के लिए अक्सर दूध में नींबू का रस मिलाया जाता हैं. जैसा कि दूध में नींबू मिलाने से ऐसा प्रभाव होता है तो सोचिए ऐसे साइट्रस फूड आपके पेट का क्या हाल करते होंगे. एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि दूध के साथ एसिडिक, सिट्रस और विटामिन C वाले फूड आइटम का सेवन नहीं करना चाहिए.

4. इन फलों को दूध के साथ न खाएं 

दूध के साथ फलों को मिलाकर जूस बनाने का तरीका काफी पुराना है. हालांकि एक्पर्ट चेतावनी देते हैं कि सभी तरह के फलों को दूध के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए. सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन शेक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होते. दूध एक एनिमल प्रोटीन है, इसलिए इसे कुछ फलों के साथ मिलाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं और एसिडिटी पैदा हो सकती है. केला और दूध भी सही मिश्रण नहीं है, क्योंकि ये खांसी और सर्दी का कारण बन सकते हैं. दूध के साथ लिए जाने वाले सुरक्षित फल- आम, खजूर, एवोकाडो और अंजीर हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


ये भी पढ़ें: आधा रह जाएगा ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर होने वाला खर्च, हफ्ते में एक बार इस तरह से यूज करें लाल टमाटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget