एक्सप्लोरर

Intresting Facts: इंसानों के इतिहास जितना ही पुरानी है Apple की हिस्ट्री, बड़ी इंट्रेस्टिंग है कहानी

Apple History : Apple यानी सेब का नाम सुनते ही अधिकतर लोग इसे न्यूटन की थ्योरी से जोड़ने लगते हैं. हालांकि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और स्वादिष्ट फल की उत्पत्ति इंसानों के साथ ही हुई.

History Of Apple : सेब (Apple) स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर रोज एक सेब खाया जाए तो कई तरह की बीमारियां (Diseases) उससे दूर रहती हैं. क्या आप जानते हैं इतना टेस्टी फल आखिर आया कहां से? इसका क्या इतिहास (Apple History) है. सबसे पहले इसका सेवन किसने और कब किया? हम आपको बताने जा रहे हैं गुणकारी फल सेब से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स..
 
फल एक, गुण अनेक
 
सेब ऐसा फल है जिसमें करीब 25 प्रतिशत हवा मौजूद होती है, इसीलिए आप पाएंगे कि ज़्यादातर सेब पानी में डूबते नहीं. सेब में कुछ मात्रा में एथिलीन गैस भी बनती है, जिसकी वजह से यह अपने आप पक जाता है और अपने आसपास रखे अन्य फलों को भी पका देता है. ऐसी विशेषता किसी फल में नहीं है. हिंदू धर्म के ग्रंथों या पुराणों में सेब को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इसकी खासियतों और सेहत के लिए फायदों की वजह से पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है.
 
यूनानी शास्त्रों में सेब का जिक्र
 
इस बारे में आज भी लोगों के कई मत हैं कि आदम-हव्वा ने भले और बुरे के ज्ञान का जो फल खाया वह सेब ही था. वैसे उन्होंने सेब खाया था या अंजीर? इस मुद्दे को लेकर आज भी लोगों के बीच बहस जारी है. हिंदू ग्रंथो में न सही लेकिन प्राचीन यूनानी किताबों ने Apple यानी सेब को सुंदरता और प्रेम के प्रतीक के रूप में दर्शाया है. वहां की प्रेम और सौंदर्य की देवी एफ्रोडाइट ने सेब को पवित्र फल माना है.
 
न्यूटन के नियम से लेकर Apple के लोगो तक में है भूमिका
 
कहा जाता है कि न्यूटन के सिर पर जब सेब गिरा था तो उसी को लेकर उन्होंने गुरुत्वाकर्षण का नियम (Newton's laws ) बना दिया था. Apple के मालिक स्टीव जॉब्स ने अपने प्रोडक्ट्स से पूरी दुनिया को बदल दिया. ऐसा कहा जाता है कि स्टीव जॉब्स भारत में एक आध्यात्मिक गुरु की शरण में आए थे. स्टीव जॉब्स ने अपने गुरु के पसंदीदा फल सेब (Apple) से प्रभावित होकर ही अपने प्रॉडक्ट का नाम और लोगो, दोनों को ही Apple रखा.
 
युगों-युगों से सेब का नाता
 
सेब के इतिहास को किसी भी एक समय या कालखंड से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है. कई शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब भी इंसान के साथ ही धरती पर आया. पाषाण और लौह युग (करीब 10,000 से 8,500 ईसा पूर्व) में भी इसके बारे में जानकारी मिलती है.
 
उस दौर में इस फल को एक जंगली फल के तौर पर माना जाता रहा होगा. वनस्पति शास्त्री या विशेषज्ञों के मुताबिक, सेब सबसे पहले मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान में उगा था. वहीं से यह बाद में दुनिया के बाकी देशों में पहुंचा. इससे इस बात को भरपूर सपोर्ट मिलता है कि इस फल को हजारों सालों से एशिया और यूरोप के देशों में उगाया जा रहा है.
 
यहां सबसे पहले सेब का उपयोग !
 
कई वनस्पति विशेषज्ञों (Botanist) ने Apple के चार उत्पत्ति स्थलों के होने की संभावना जताई है. इनमें फर्टाइल क्रिसेंट (इजराइल, जोर्डन, सीरिया, इराक), मिडिल ईस्ट सेंटर (ईरान, तुर्कमेनिस्तान), सेंट्रल एशियाटिक सेंटर (कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत) और चीन व दक्षिण पूर्वी एशिया (चीन, थाइलैंड, विएतनाम, कोरिया) शामिल हैं.  
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget