एक्सप्लोरर

इस शहर में साधू संतों के लिए खुला पहला ब्यूटी पार्लर...नि:शुल्क संवारी जाती हैं जटाएं

First Braiding Studio: मध्यप्रदेश के भोपाल में देश का सबसे पहला ब्रेडिंग स्टूडियो खुला है जहां साधु संतों की जटाएं मुफ्त में संवारी जाती है.

First Braiding Studio: जटाएं साधुओं की सबसे बड़ी पहचान होती है. साफ शब्दों में कहें तो साधुओं को अपनी जटाओं से बहुत प्रेम होता है, जटाएं उनका श्रृंगार है, लेकिन इसकी देखभाल करना काफी कठिन है.साधु अपनी जटाओं को काली मिट्टी से धोते हैं, फिर सूरज की रोशनी में सुखाते हैं

हालांकि कुछ ऐसे भी साधू हैं जिन्हें जटाएं को सवारने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, साधू बाबा सूई धागों से जटा को गूथ कर रखते हैं... तो आप समझ ही गए होंगे कि इसके देखरेख में काफी जतन करना पड़ता है लेकिन अब साधु बाबा अपनी जटाओं को आसानी से संभाल सकते हैं. दरअसल मध्यप्रदेश के भोपाल में देश का सबसे पहला ब्रेडिंग स्टूडियो खुला है जहां साधु संतों की जटाएं मुफ्त में संवारी जाती है.

करिश्मा ने स्टूडियो खोलने का मन बनाया

इस ब्रेडिंग स्टूडियो को करिश्मा शर्मा नाम की एक महिला चलाती हैं. आर्टिस्ट करिश्मा शर्मा के मन में ब्रेडिंग स्टूडियो खोलने का विचार तब आया जब उन्होंने खुद जटा की लट रखना शुरू किया वो बताती हैं कि लट रखने के बाद उन्होंने महसूस किया कि इसका रखरखाव कितना ज्यादा कठिन होता है. इसके बाद वह काशी, उज्जैन सहित कई तीर्थ स्थलों में साधु बाबाओं से मिली और उस दौरान देखा कि उनकी जताएं टूटी हुई थी. इसके अलावा कई बाबाओं ने सुई धागे से जटाओं को गूथ रखा था. ये सब परेशानी देखते हुए करिश्मा ने स्टूडियो खोलने का मन बनाया ताकि साधुओं की जटाय सवारी जाए.

नि:शुल्क सेवाएं देती हैं करिश्मा

ब्रेडिंग स्टूडियो खुले हुए अब करीब डेढ़ साल हो चुके हैं और इस अंतराल में यहां पर करीब 40 से अधिक साधु-संत पहुंच चुके हैं. आर्टिस्ट करिश्मा शर्मा ने कुछ साधुओं की जटाएं उनके स्थान पर जाकर ही सवारी, जिसके बाद उनके संपर्क में जितने लोगों को जटाओं में दिक्कत होती वो इस स्टूडियो में भेज देते हैं. इस काम के लिए करिश्मा कोई भी पैसा नहीं लेतीं. साधुओं की तरफ से जो भी पैसा दिया जाता है वो उसे आशीर्वाद मान कर रख लेती हैं.

इस स्थिति में साधू बाबा कटवाते हैं बाल

आपको ये भी बता दें कि साधु संत अपनी जटाओं को नदियों की रेत से धोते हैं. जटा-जूट रखने वाले साधु अपनी जटाओं में पारा रखते हैं जिसकी वजह से बालों में दुर्गंध नहीं आता. साधु अपनी जटाओं को अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं. कुछ फूलों से सजाते हैं, तो कुछ रुद्राक्ष ओं से तो कुछ मोतियों की मालाओं से जटाओं का श्रृंगार करते हैं. साधु सन्यासी बाबा ताउम्र बाल ना कटवाने के लिए कटिबद्ध होते हैं, लेकिन एक परिस्थिति होती है जब वह अपने बाल कटवाने के लिए विवश होते हैं. यह स्थिति होती है जटल सन्यासी के गुरु का देहावसान. साधु बाबा गुरु की मृत्यु होने पर ही अपने बाल कटवाते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या होती है रोबोटिक सर्जरी, किन रोगों में होता है इसका इस्तेमाल, भारत में कितना खर्च? जानें इससे जुड़ी हर जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget