एक्सप्लोरर

Denim Look: ऑल डेनिम आउटफिट को पहनने में होती है झिझक? तो मृणाल से सीखें कैसे करना है टॉप और बॉटम को स्टाइल

मृणाल ठाकुर एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं और वे जो भी पहनती हैं फैंस उनके फैशन को फॉलो करते हैं. यहां देखें उनका लेटेस्ट डेनिम अवतार, जो आपको भी इंस्पायर करेगा.

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की तेलुगु फिल्म द फैमिली स्टार हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर विजय देवरकोंडा भी हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. प्रमोशन्स के दौरान एक्ट्रेस ने कई स्टाइलिश लुक्स क्रिएट किए, जिसे फैशन वर्ल्ड में खूब सराहा गया. इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ऑल डेनिम लुक में देखी जा सकती हैं. मृणाल की लेटेस्ट तस्वीरें उन लोगों के लिए एक फैशन इंस्पिरेशन हैं, जो यह सोचते हैं कि टॉप और बॉटम दोनों में एक साथ डेनिम को नहीं पहना जा सकता या ऑल डेनिम अच्छे नहीं लगते. तो चलिए डीकोड करते हैं मृणाल ठाकुर के ऑल डेनिम लुक को. 

मृणाल ठाकुर का ऑल डेनिम लुक

मृणाल ठाकुर इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ऑल डेनिम लुक में नजर आ रही हैं. डेनिम पैंट के साथ मैचिंग रफल्ड डेनिम टॉप काफी आकर्षक दिख रहा है. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "रफल्स एंड ट्रफल्स." मृणाल की डेनिम पैंट्स हाई वेस्ट हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में है. इसी के साथ मैचिंग टॉप पर रफ्फल्स दिए गए हैं. कंधों और वेस्ट पर फ्रिल्स जोड़े गए हैं.आस्तीन को कोहनी से नीचे तक रखा गया है. एक्ट्रेस की ये ड्रेस आउटिंग से लेकर ब्रंच और कैजुअल पार्टीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसके अलावा अगर आप किसी मीटिंग या फिर किसी ऑफिशियल वर्क के लिए जा रही हैं, तो ऐसे मौके के लिए भी आप इस ड्रेस को कैरी कर सकती हैं.

अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए मृणाल ने साथ में न्यूड कलर के पम्प्स कैरी किए. वहीं एक्सेसरीज के नाम पर केवल ईयरिंग और एक फिंगर रिंग को कैरी किया. कानों में बड़ा साइज का पर्ल ईयरिंग एक रेट्रो लुक दे रहा है. जबकि मेकअप के लिए उन्होंने बिल्कुल मिनिमल लुक चुना है. ग्लैम पिक्स के लिए आंखों पर सटल आईशैडो, चमकदार हाइलाइटर, परफेक्ट आईब्रो, शार्प कंटूर और बीमिंग हाइलाइटर के साथ बोल्ड रेड लिप शेड को चुना. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

वहीं, डेनिम वाइब से मैच करने के लिए मृणाल ठाकुर ने अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ दिया. इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने ओओटीडी लुक को पूरा किया. एक्ट्रेस ने जैसे ही इन तस्वीरों को शेयर किया, फैन्स ने कमेंट सेक्शन में उनके लिए तारीफों की बौछार कर दी. 

इस बीच, मृणाल को हाल ही में 'द फैमिली स्टार' में देखा गया था जिसमें अभिनेता विजय देवरकोंडा भी मुख्य भूमिका में थे. परसुराम पेटला द्वारा निर्देशित, 'फैमिली स्टार' के जरिए विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर का यह पहला कोलैब था. यह फिल्म दिल राजू द्वारा निर्मित है, जिसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
Eid Milad-un-Nabi Mehndi: ईद मिलादुन्नबी पर इन मेंहदी डिजाइंस को करें फॉलो,खूबसूरत दिखेंगे हाथ
ईद मिलादुन्नबी पर इन मेंहदी डिजाइंस को करें फॉलो,खूबसूरत दिखेंगे हाथ
First Night Gown Ideas: फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget