एक्सप्लोरर

मिल्क पाउडर से बने फेस पैक से आएगा ऐसा निखार...पार्लर जाना भूल जाएंगी आप

Milk Powder Face Pack: मिल्क पाउडर में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत मे सुधार करने में लाभकारी होते हैं. इस पैक से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और आपको दाग धब्बे से छुटकारा मिल सकता है.

Milk Powder Face Pack: गोरी, मुलायम और निखरी हुई त्वचा हर महिला की ख्वाहिश होती है. इस नेचुरल ग्लो के लिए कुछ महिलाएं क्रीम लगाती हैं, तो कुछ पार्लर के चक्कर काटती हैं. लेकिन फिर भी खूबसूरत दिखने की चाहत पूरी नहीं हो पाती है, ऊपर से पार्लर और केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से इसके साइड इफेक्ट्स भी दिखने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपको नेचुरल ग्लो के लिए मिल्क पाउडर से फेस पैक बनाना बता रहे हैं. मिल्क पाउडर में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत मे सुधार करने में लाभकारी होते हैं, इसके अलावा चेहरे से गंदगी साफ करने में भी ये बहुत ही कारगर है.

नींबू और मिल्क पाउडर फेस पैक

नींबू में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है, जो चेहरे की रंगत को सुधारने में बहुत प्रभावी होते हैं. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मिल्क पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस और एक से दो चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. जब स्मूथ पेस्ट बन जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं. 10 से 15 मिनट में जब यह पेस्ट सूख जाए तो सादे पानी से चेहरा वॉश कर ले.

हल्दी, शहद और मिल्क पाउडर फेस पैक

हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों के साथ-साथ निखार के लिए भी जाना जाता है. हल्दी और शहद कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं ये फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक से दो चम्मच शहद, एक छोटा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसका भी एक स्मूथ पेस्ट बना लें. इसे सामान्य फेस पैक की तरह ही चेहरे पर लगाएं. जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो चेहरा सादे पानी से वॉश कर लें.

ओटमील और मिल्क पाउडर फेस पैक

ओटमील और मिल्क पाउडर फेस पैक भी चेहरा के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है. ये त्वचा की गंदगी का सफाया करने में मददगार है. इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच ओटमील और दो चम्मच संतरे का रस एक कटोरी में निकाल लें, अच्छी तरह से इसे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब फेस पैक को प्रयोग करें, नियमित रूप से इसे चेहरे पर लगाने से आपको बहुत फायदे मिलेंगे. ये प्राकृतिक निखार लाने में मदद करेगा.

बेसन और मिल्क पाउडर फेस पैक

एक चम्मच बेसन में 2 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट बना लें. इसमें कुछ बूंद नींबू का रस डालें. स्मूथ पेस्त बन जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक इसे सूखने दें. अब इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें. ये पैक ऑयली स्किन पर अच्छा असर दिख सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Cholesterol Side Effects: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं ये खराब आदतें... दिल को फिट रखना है तो इन्हें तुरंत छोड़ दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
Kashmiri Watch: कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत
कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget