एक्सप्लोरर

Cholesterol Side Effects: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं ये खराब आदतें... दिल को फिट रखना है तो इन्हें तुरंत छोड़ दीजिए

खराब लाइफ स्टाइल कई बीमारियों को जन्म देती है. कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी उन्हीं कारणों में से एक है. इसका नुकसान यह है कि इससे हार्ट समेत अन्य कई बीमारी पनपने का गंभीर खतरा पैदा हो जाता है.

Cholesterol Symptoms: आजकल की बिजी लाइफ में लोगों के पास एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं है. घर पर योगा के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और न ही कोई रूटीन एक्सरसाइज करते हैं. खराब शिडयूल के कारण बॉडी में हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारियां पनप रही हैं. खुद को फिट रखने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले अपनी लाइफ स्टाइल को सुधारा जाए. कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी जीवनशैली से जुड़ी है. लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को लोग हमेशा हल्के में लेते हैं. लेकिन इसका नुकसान कई दफा गंभीर रूप से उठाना पड़ता है. आइए जानने की कोशिश करते हैैं कि कौन सी ऐसी आदते हैं, जोकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारक बनती हैं. 

घूमना बंद तो नहीं कर दिया

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह होती है कि एक्सरसाइज, मेहनत करने पर विराम लगा देना. लोग टहलना बंद कर देते हैं. अनाप शनाप डाइट में खाते हैं. फैट युक्त खाना खाने के कारण बॉडी में चर्बी जाने होने लगता है. इसका असर ब्लड वेसेल्स पर भी देखने को पड़ता है. नसों में जमी यही वसा कोलेस्ट्रॉल कहलाती है. 

कोलेस्ट्रॉल घटाना है तो शराब छोड़नी होगी

शराब का कोलेस्ट्रॉल से गहरा नाता है. रेग्यूलर शराब का सेवन करने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ मिलता है. शराब वजन बढ़ाने का काम करती है. इसी कारण अनावश्यक चर्बी मांस और ब्लड वाहनियों में बढ़ने लगती है. डॉक्टरों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाना है तो शराब छोड़ देनी चाहिए. यदि कोलेस्ट्रॉल की दवा ले रहे हैं और शराब भी पी रहे हैं तो वह उतनी असरकारक नहीं होती है. 

केवल उपाय ढूंढने से कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होता

बहुत सारे लोग डॉक्टरों से कोलेस्ट्रॉल कम होने की सलाह लेते रहते हैं. कुछ ऑनलाइन सर्च करते रहते हैं कि कैसे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जाए. डॉक्टरों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रूटीन डाइट और डेली प्लान फॉलो करना होता है. नियमित रूप से एक्सरसाइज, डॉक्टर की दी गई दवा और अन्य इलाज से कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाया जा सकता है.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा तो हार्ट अटैक को खतरा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि खराब जीवन शैली के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. यह नसों में जमने वाली फैट होती है. ब्लड वेसेल्स से रक्त हार्ट के माध्यम से शरीर के अन्य आर्गन तक पहुंचता है. लेकिन नसों में जब फैट जमने लगती है तो यह ब्लड सप्लाई में एक बाधा यानि बैरियर का काम करती है. जैसे ही ब्लड सप्लाई बाधित होती है. हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. कई बार हार्ट अटैक आ जाता है. डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा मानते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सबकुछ हेल्दी खाने के बाद भी खराब रहता है आपका हाजमा... देखें, ये गलती तो नहीं कर रहे आप?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget