सर्दियों में सबसे पौष्टिक और हेल्दी होता है चुकंदर खाना, जानें इसे किस समय खाएं?
सर्दियों में चुकंदर खाने के बहुत फायदे होते हैं, लेकिन सर्दियों में सबसे अच्छा समय कब होता है चुकंदर खाने का यहां जानें ....

सर्दियों के मौसम में हम सब आसानी से और जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. लोगों का मानना हो कि चुकंदर खाने से शरीर में ठंडक पहुंचती है, लेकिन इसे सही समय पर खाया जाए तो चुकंदर के कई ऐसे गुण हैं जो सर्दियों में शरीर को फायदे देते है. क्योंकि सर्दियों में हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इस दौरान हमें ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सके. ऐसे चुकंदर एक सुपरफूड्स माना जाता है. चुकंदर में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं.
चुकंदर को किस समय खाना चाहिए?
डाइटीशियनों के अनुसार, सर्दियों में रोजाना एक चुकंदर का सेवन दोपहर के भोजन के साथ करना चाहिए. यह हमें इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाएगा. आप चुकंदर को किसी भी तरह से खा सकते हैं. चुकंदर को काट कर सलाद के रूप में खाना इसमें टमाटर, प्याज, नमक व चाट मसाला मिलाकर बनाई गई सलाद बहुत स्वादिष्ट होती है. चुकंदर का जूस भी बहुत ही फायदेमंद होता है. जिसमें गाजर, संतरे व अदरक मिलाकर जूस बना कर पी सकते हैं. सब्जी के रूप में भी चुकंदर खा सकते हैं क्योंकि चुकंदर, आलू, मटर व मूली की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है.
इम्यूनिटी बढ़ाता है
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो हमारी इम्यूनिटी को काफी मजबूत बनाती है. इसका कारण ये है कि चुकंदर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स नामक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. यह हमारे शरीर को इंफेक्शन और वायरस से लड़ने में मदद करता है.एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स नामक हानिकारक तत्वों से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद होते हैं.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
चुकंदर हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. चुकंदर में पोटेशियम की मात्रा बहुत कम होती है, जो बल्ड प्रेशर को कम करता है. इसमें में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो धमनियों को साफ रखती है और धमनियों पर दबाव कम करती है.चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में हेयर ड्रायर यूज करते हैं तो फायदे के साथ नुकसान भी जान लें, वरना हो सकती है ये परेशानी

























