एक्सप्लोरर

Relationship Tips: इन बातों से समझें, पार्टनर आपके परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं करता

Check If Your Partner Don't Like Your Family: शादी के बाद कई बार लड़का और उसके परिवार के लोग आपकी फैमिली को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं. आप इस तरह पता लगा सकते हैं.

Life After Marriage: शादी सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं है बल्कि ये दो परिवारों का रिश्ता होता है. हर लड़के को जैसे लगता है कि लड़की उसके मां-बाप, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ अच्छी तरह प्यार से रहे, वही एक लड़की भी चाहती है. हालांकि कई मामलों में ऐसा देखा जाता है जब लड़की लड़की के परिवार वालों को पसंद नहीं करता या फिर उतना महत्व नहीं देता है जितना एक लड़की अपने ससुराल वालों को देती है. कई बार शादी के बाद पति और उसके परिवार को मायके वालों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं आता है. कुछ लोग सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करते हैं, लेकिन सच में वो अपने जीवनसाथी के परिवार को पसंद नहीं करते हैं. आप इन संकेतों से समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर आपके परिवार को पसंद करता है या नहीं?

1- परिवार के ज्यादा नजदीकी रहना- कुछ लोगों को शादी के बाद लड़की को अपने परिवार के ज्यादा करीब रहना पसंद नहीं होता है. ऐसे लोगों में कई बार असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है. वहीं कई बार वो आपको परिवार की बातों में कोई रुचि नहीं दिखाते हैं. उन्हें उनके बारे में बातें करना या सोचना पसंद नहीं होता है. 

2- आपके परिवार की किसी पहल पर ठंडा रिएक्शन- आप कितने भी जोश भरे अंदाज में उन्हें अपने परिवार से जुड़ी चीजें बताएं. उनका जोश हमेशा ठंडा रहता है. ऐसे लोग आपके परिवार की किसी पहल की सराहना भी नहीं करते हैं और ना ही उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. आपके परिजनों से बात करने का अंदाज भी एकदम रूखा होता है.

3- आपके परिवार वालों की आलोचना करना- ऐसे लोग अक्सर आपके परिवार के लोगों की आलोचना करते हैं. ये लोग कहीं न कहीं से बुराई के मौके झपट लेते हैं. कई बार तो वो आपको भी समझाएंगे कि आपकी उनसे दूर रहने में ही भलाई है. 

4- मिलने से बचने की कोशिश- ऐसे लोग आपके परिवार या किसी दूसरे सदस्य से मिलने की कोशिश तो दूर मिलने से बचते हैं. परिवार के समारोह या फ़ैमिली गेटटुगेदर में शामिल होने से बचते हैं. इन्हें इसी टाइम कोई जरूर काम आ ही जाता है.

5- आपको भी उनसे ज़्यादा नहीं मिलने देते-  ऐसे लोगों को लगता है कि आप भी उनसे रिश्ता सीमित ही रखें. जब कभी आप मायके जाएं तो उस बात से गुस्सा हो जाएं. आपकी बातों को तिल का ताड़ बना दें. आपके मायके जाने को लेकर शक करने लगेंगे. हर कोशिश रहेगी कि आप अपने परिवार वालों के पास न जाएं. 

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: नौकरी में आ रही दिक्कतों से परेशान हैं आपका पार्टनर? तो ऐसे करें सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget