एक्सप्लोरर

Dengue Alert: कहीं आपको भी तो नहीं है कई दिनों से बुखार और बदन दर्द? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Dengue Alert: देश में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. समय रहते इस बीमारी की पहचान और इलाज जरूरी है. जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है. यहां हम आपको डेंगू की पहचान और उसके इलाज के बारे में बताएंगे.

Dengue Alert: देश में पिछले 2 महीनों में जहां कोरोना के केस कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. अलग-अलग राज्यों में खासकर दिल्ली-एनसीआर में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. समय रहते इस बीमारी की पहचान और इलाज जरूरी है. जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है. यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप डेंगू की पहचान कर सकते हैं. लक्षण पहचानने के बाद आपको क्या करना चाहिए.

1. ये हैं गंभीर और घातक डेंगू के लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार, डेंगू होने पर शरीर में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों में तेज दर्द, थकान, उल्टी, स्किन पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. वहीं डेंगू गंभीर होने पर 3 से 7 दिनों बाद मरीज में बहुत तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, उल्टी और पेशाब में खून आना, तेजी से सांस लेना, शरीर में लिक्विड जम जाना, मसूड़ों और नाक से भी खून बहना, प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरना, बेचैनी और सुस्ती जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं. इसके अलावा कई मामलों में गंभीर केस में स्किन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ब्लीडिंग स्पॉट भी बनने लगते हैं.

ये है इलाज: इस स्थिति में आपको बिना समय बर्बाद किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसमें जरा सी भी देरी से आपके किसी भी अंग के फेल होने का खतरा रहता है. डॉक्टर लक्षणों के आधार पर ब्लड या प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन, इंट्रावेनस फ्लूइड और ऑक्सीजन थेरेपी से इलाज करते हैं.

2. हल्के डेंगू को इस तरह पहचानें

हल्के डेंगू में मरीज को ठंड के साथ बुखार लगना, बदन दर्द, सिर दर्द, पेट में दर्द, बदन और मांसपेशियों में दर्द, प्लेटलेट्स कम होने लगना, कमजोरी होना, भूख न लगना, मुंह का स्वाद बिगड़ना और अन्य कुछ लक्षण दिखते हैं.

ये है इलाज: इसमें मरीज को ज्यादा से ज्यादा रेस्ट करना चाहिए. प्लेटलेट्स की जांच भी कराते रहें. ज्यादा से ज्यादा पानी लें. लिक्विड डाइट जितना लेंगे उतना फायदेमंद होगा. इस स्थिति में मरीज के लिए नारियल पानी सबसे कारगर होता है. इसके अलावा गिलोय, कीवी, पपीता अनार, चुकंदर और हरी सब्जियों का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए. डॉक्टर से सलाह लेते रहें.

डेंगू के लिए होते हैं ये जरूरी टेस्ट

डेंगू के लिए वैसे तो अब कई तरह के टेस्ट होते हैं. पर दो टेस्ट सबसे ज्यादा कराए जाते हैं, इन्हीं की जरिए पता लगता है कि मरीज को डेंगू है या नहीं.

  • NS1 को डेंगू एंटीजन टेस्ट कहते हैं. अगर डेंगू के लक्षण दिखें तो 5 दिनों के अंदर ये टेस्ट करवाना बेहतर माना जाता है. पर डेंगू के लक्षण बढ़ने पर यह उतना कारगर नहीं रहता.
  • एलाइजा टेस्ट भी काफी कराया जाता है. इसकी एक्युरेसी अच्छी मानी जाती है. इसमें दो तरह के टेस्ट होते हैं. पहले का नाम IGM है और दूसरे का नाम IGG है. इसमें से आईजीएम टेस्ट डेंगू के लक्षण दिखने के 3 से 5 दिन के अंदर कराना होता है, जबकि आईजीसी टेस्ट 5 से 10 दिन में कराया जाता है.

ये भी पढ़ें

Calcium In Diet: हड्डियों को मजबूत बनाता है कैल्शियम, खाने में शामिल करें 10 खाद्य पदार्थ

Nutrela Bone Health Natural से हड्डियों को मजबूत बनाएं, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होगी पूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget