एक्सप्लोरर

कोरोना मरीजों में सूंघने का बोध क्यों हो जाता खत्म? वैज्ञानिकों ने गुत्थी सुलझाने का किया दावा

कोविड-19 के मरीजों का अचानक सूंघने की शक्ति क्यों चली जाती है?बेल्जियम के वैज्ञानिकों ने गुत्थी को सुलझाने का बड़ा दावा किया है

अब तक वैज्ञानिक ये समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर कोविड-19 के मरीजों को सूंघने और चखने की शक्ति कम क्यों हो जाती है? मगर अब, उन्होंने पहेली को संभावित तौर पर हल करने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि अचानक सूंघने की शक्ति का क्षरण दिमागी बदलावों का नतीजा होता है.

कोविड-19 के मरीजों में सूंघने का क्यों होता है क्षरण?

कोरोना वायरस से पैदा होने वाली बीमारी कोविड-19 के नतीजे में गंध या स्वाद के बोध का जाना आम लक्षणों में से एक माना गया था. अमेरिका के सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने अन्य लक्षणों जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने में परेशानी और थकान समेत गंध या स्वाद के क्षरण को लक्षणों में शामिल किया था. बेल्जियम की यूएलबी यूनिवर्सिटी में फंक्शनल ब्रेन मैपिंग लैब के शोध में देखा गया कि कोविड-19 के मरीज सूंघने की क्षमता से क्यों महरूम हो जाते हैं.

वैज्ञानिकों ने वजह बताते हुए कहा कि ऐसा खास न्योरॉन की मदद करनेवाली कोशिकाओं के प्रभावित होने के चलते होता है जो सूंघने की कुंजी होती है. माना गया कि सूजन खास रिसेप्टर को गंध आने से रोकता है और जब ये कम हो जाता है, तो किसी शख्स के सूंघने का बोध बहाल हो जाता है. वैज्ञानिकों ने पहेली को समझने के लिए सूंघने की शक्ति से महरूम होने वाले कोविड-19 के 23-60 साल के 12 मरीजों को शामिल किया.

दिमाग में होने वाले बदलाव को बताया गया नतीजा

उन्होंने उनकी तुलना 22-52 साल के 26 स्वस्थ लोगों से की. इसके लिए लोगों के मस्तिष्क का नक्शा MRI स्कैन से तैयार किया गया. इस दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि उनमें से 7 मरीजों में सूंघने की शक्ति से महरूमी कोरोना वायरस का बुनियादी लक्षण था. पांच मरीज दस हफ्तों में पूरी तरह ठीक हो गए और अन्य मरीजों में कोविड-19 से ठीक होने के 16 हफ्तों बाद भी सूंघने की समस्या रही. उन्होंने नतीजा निकाला कि कोरोना वायरस दिमाग के उन हिस्सों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है जो गंध को सूंघने का हिस्सा होते हैं. शोध के नतीजे को अभी किसी पत्रिका में जगह नहीं मिली है बल्कि प्री प्रिंट सर्वर medRxiv पर जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

US Elections 2020: प्री पोल वोटिंग में टूटे 2016 के रिकॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप ने किया था ये दावा

मुंबई में मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला, अभिनेत्री ने कंगना रनौत से मांगी मदद

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget