एक्सप्लोरर

US Elections 2020: प्री पोल वोटिंग में टूटे 2016 के रिकॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप ने किया था ये दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 में वोटिंग से पहले होने वाली बैलट वोटिंग में 2016 के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. प्री इलेक्शन बैलट्स की संख्या 4 साल पहले हुए चुनाव में पड़े ऐसे वोटों से आगे निकल गई है. अमेरिका में 3 नवंबर को वोटिंग होनी है.

वॉशिंगटन: कोरोना महामारी का प्रभाव अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ रहा है. कोरोना की वजह से होने वाली वोटिंग का ट्रेंड बदल गया है. कोरोना काल में वोटर भीड़ से बचते हुए अपने मत का प्रयोग करना चाहते हैं. यही वजह है कि प्री पोल वोटिंग ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है. अमेरिका में 3 नवंबर को वोटिंग होनी है. एक इंडिपेंडेंट वोट मॉनिटर के मुताबिक 2020 में प्री इलेक्शन बैलट्स की संख्या 4 साल पहले हुए चुनाव में पड़े ऐसे वोटों से आगे निकल गई है. ये 3 नवंबर को होने वाली फाइनल वोटिंग से 9 दिन पहले का आंकड़ा है.

बढ़ गया आंकड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा की ओर से संचालित एक इंडिपेंडेंट यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट ने दावा किया कि रविवार तक 5.9 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डाल चुके हैं. यूएस इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, पिछली बार कुल 5.7 करोड़ लोगों ने मेल के जरिए या पोलिंग से पहले वोट दिया था.

वोटिंग का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है एक इलेक्शन प्रोजेक्ट ने अनुमान जाहिर किया है कि इस बार चुनाव में 15 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डाल सकते हैं. 2016 के चुनाव में ये आंकड़ा 13.7 करोड़ रहा था. इनमें कुछ राज्य बहुत अहम साबित हो सकते हैं. यहां वोटिंग का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इनमें टेक्सास भी शामिल है. बीते रविवार तक ही यहां 2016 के मुकाबले 80% वोट डाले जा चुके हैं.

क्या है डोनाल्ड ट्रंप का दावा डेमोक्रेटिक पार्टी शुरुआत से ही प्री पोल वोटिंग को बढ़ावा दे रही है. इससे लग रहा है कि इसमें उन्हें बढ़त मिल सकती है. इसके उलट डोनाल्ड ट्रंप महीनों से बिना किसी सबूत के दावा कर रहे हैं कि मेल से डाले जाने वाले वोट (मेल इन बैलट) धोखाधड़ी की वजह बनते हैं, इस वजह से रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों से चुनाव के दिन ही वोटिंग की उम्मीद की जाती है. इसे लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर माइकल मैक्डॉनाल्ड का कहना कि जिस तरह देश में कोरोना फैल रहा है, ये रणनीति ज्यादा जोखिम भरी है. माइकल एक इलेक्शन प्रोजेक्ट का प्रबंधन भी कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि क्या हो अगर उनके कुछ मतदाता वोट न डालने का फैसला कर लें या पोलिंग बूथ ही बंद हो जाए.

रिपब्लिक पार्टी के गढ़ है टेक्सास प्रोफेसर माइकल मैक्डोनाल्ड ने अपने ट्वीट में बताया कि टेक्सास में शुक्रवार तक प्री पोल वोटिंग जारी है. कोई शक नहीं कि फाइनल वोटिंग के दिन तक टेक्सास में 2016 से ज्यादा वोटिंग हो चुकी होगी. सवाल है कि ये कितनी ज्यादा होगी. टेक्सास पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है. यहां 1980 के बाद से ही रिपब्लिकन उम्मीदवारों को समर्थन मिला है. हालांकि, हाल में आए कुछ सर्वे में बाइडेन को ट्रंप पर भारी पड़ते दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें:

जब पीएम मोदी बोले- मुझे बनारस में कोई मोमोज नहीं खिलाता, स्ट्रीट वेंडर ने दिया ये दिलचस्प जवाब

UP में मिशन शक्ति अभियान का 10 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, 22 जिले निकले फिसड्डी, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन
खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?
UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget