एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: भारत में प्राथमिकता के आधार पर किसे पहले मिलेगा डोज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया है ये संकेत

भारत में प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 की वैक्सीन दी जाएगी.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम में जानकारी दी.

भारत में कोविड-19 वैक्सीन की उम्मीद के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिकता के संकेत दिए हैं. रविवार को डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीन का डोज पहले स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए लोगों को दिया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि बहुप्रतीक्षित फेलुदा पेपर स्ट्रिप टेस्ट अगले कुछ हफ्तों में सामने आ सकता है.

कोविड-19 वैक्सीन किसको मिलेगा पहले?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आनेवाले त्योहारों के मद्देनजर लोगों को सावधान किया. त्योहारों के मौकों पर होनेवाले जमावड़े से बचने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, "कोई भी धर्म या भगवान नहीं कहता कि आपको दिखावटी होना चाहिए. अपने विश्वास या धर्म को साबित करने के लिए भीड़भाड़ लगाने की जरूरत नहीं है. अगर हम ऐसा करते हैं तो हम बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं."

अपने साप्ताहिक सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के दौरान दो बातों का विशेष ख्याल रखा जाएगा. पहला, पेशेवराना खतरा और संक्रमण के संपर्क में आने का खतरा, दूसरा, गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा और मृत्यु दर में वृद्धि. उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरू में कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति सीमित मात्रा में होगी.

फेलुदा पेपर स्ट्रिप टेस्ट की भी दी जानकारी

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का खंडन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वैक्सीन के मुहैया होने अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को देखा जा रहा है. आपातकालीन इस्तेमाल में वैक्सीन की मान्यता के लिए पर्याप्त सुरक्षा और प्रभाव का डेटा होना चाहिए." फेलुदा टेस्ट किट की उन्होंने निर्धारित तिथि बताने से इंकार कर दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हमें उम्मीद करनी चाहिए फेलुदा टेस्ट किट आनेवाले कुछ हफ्तों में मिल जाए."

फेलुदा पेपर स्ट्रिप टेस्ट में जीन एडिटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. जिससे वायरस का 30 मिनट के अंदर पता लगाया जा सकेगा. फेलुदा टेस्ट किट को CSIR के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है. माना जा रहा है कि ये सबसे किफायती तकनीक है. फेलुदा टेस्ट के नतीजे मानव परीक्षण के दौरान 96 फीसद संवेदनशील साबित हुए हैं. इससे RT-PCT टेस्ट की तरह नतीजे सटीक आते हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने जमावड़े से बचने की दी सलाह

शरीर में कोरोना वायरस जांच के लिए RT-PCT टेस्ट को ज्यादा प्रमाणिक पाया गया है. फेलुदा टेस्ट किट प्रीग्नेंसी स्ट्रिप टेस्ट की तरह होते हैं. वायरस की पहचान होने पर उसका रंग बदल जाएगा. लोगों को घर पर त्योहार मनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य वायरस को खत्म कर मानवता को बचाने का है. यही हमारा धर्म है."

Covid-19 कैसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बन गया है चुनौती, बाहर निकलने के तरीके जानिए यहां

Health Tips: कमर दर्द में घरेलू उपचार से भी मिल सकती है राहत, जानिए बीमारी से छुटकारा पाने के आसान तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
Hair Wash During Periods: पीरियड्स के पहले दिन बाल धो लिए तो क्या सच में बढ़ जाती है ब्लीडिंग, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
पीरियड्स के पहले दिन बाल धो लिए तो क्या सच में बढ़ जाती है ब्लीडिंग, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
Elderly Care Tips: क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें
क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget