एक्सप्लोरर

कैंसर रोगी को कोविड के खतरे से ऐसे बचाएं, इन्हें है आम आबादी के मुकाबले संक्रमण का ज्यादा खतरा

कैंसर रोगियों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है. इसलिए, महामारी की दूसरी लहर के दौरान कैंसर रोगियों को ध्यान देना जरूरी है. मरीजों की सुविधा के लिए कुछ टिप्स शेयर किए जा रहे हैं.

एक साल से ज्यादा होने के बावजूद हम अभी भी कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. उसने डर और चिंता पैदा कर जिंदगी के तमाम पहलुओं को बुरी तरह प्रभावित किया है. गंभीर बीमारी और स्थिति वाले मरीजों ने महामारी के दौरान बहुत कुछ सहा है. कैंसर के मरीज, उनके परिजन और तीमारदार कोविड-19 महामारी से अछूते नहीं रहे हैं.

कैंसर मरीजों को कोविड-19 से बचने के टिप्स

आम आबादी के मुकाबले कैंसर के मरीजों को संक्रमण का ज्यादा खतरा है और स्पष्ट रूप से संक्रमित होने पर कोविड-19 का शिकार होने की अधिक संभावना है. इस तरह, संक्रमण का डर उन्हें समय पर इलाज कराने से दूर रख सकता है. वॉकहार्ट हॉस्पिटल में कंसलटेंट डॉक्टर अतुल नारायणकर ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं. कैंसर मरीजों को महामारी के दौरान ध्यान में रखना चाहिए. 

1. कोविड के प्रोटोकॉल जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखना और हाथ का सेनेटाइजर करना न भूलें. कैंसर के मरीजों और तीमारदारों को घर पर रहना कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अनिवार्य होगा. इसके अलावा, घर पर किसी भी आनेवाले को अनुमति न दें. कैंसर के मरीजों को बीमार लोगों के आसपास रहने से बचना चाहिए. 

2. हाथ मिलाना तो बिल्कुल नहीं. लगन से अपने हाथों को साबुन से धोने की कोशिश करें या अपने घर के बाहर या अंदर गंदी सतह छूने के बाद हाथों पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें. दूषित सतह के सीधा संपर्क में आना कोरोना वायरस से संक्रमित होने का सबसे आसान तरीका है. छुई हुई सतह जैसे दरवाजे का हैंडल, नल, फर्निचर और फर्श बार-बार डिसइंफेक्ट करें. 

3. फेस मास्क और फेस शील्ड को भीड़ में या छोटी और बंद जगह जैसे अस्पतालों में पहनें, अगर आपको कीमोथेरेपी के लिए जाने की जरूरत है. अपने मुंह, नाक और आंखों को न छूएं क्योंकि वायरस शरीर में इन अंगों के जरिए दाखिल होता है. 

4. सही भोजन खाएं और पर्याप्त नींद लें क्योंकि ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलेगा. पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. ताजा सब्जी, साबुत अनाज, फलिया, बीन्स और फल पर शामिल संतुलित आहार खाएं. पौष्टिक भोजन आपके शरीर को एंटीबॉडी और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए आवश्यक निर्माण खंड प्रदान करते हैं. 

5. अपनी दवा लेना बिल्कुल न भूलें. उसके अलावा, कैंसर के किसी तरह के लक्षणों में खुद से इलाज सख्त मना है. कैंसर रोगियों को अपने इलाज में देरी बिल्कुल नहीं करना चाहिए. डॉक्टर के सुझाव पर रेडिएशन थेरेपी और कीमथेरेपी के लिए जांए.

6. इलाज कर रहे डॉक्टर की सलाह के बाद कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन लगवाएं. मजेदार गतिविधियां जैसे गेम्स खेलना, किताबें पढ़ना, अच्छी फिल्मों का देखना, अच्छी म्यूजिक का सुनना, भोजन बनाना और पेंटिंग बनाने में खुद को शामिल करें. 

7. अगर आपका कोई प्रियजन कैंसर से जूझ रहा है, उसके साथ नियमित तौर पर वीडियो या वॉयस कॉल से संपर्क में रहें ताकि उन्हें अकेला होने का एहसास पैदा न हो.

Weight Loss Yoga: पेट से चर्बी घटाने के लिए रोज करें ये 2 एक्सरसाइज, सिंपल है तरीका

कोरोना से ठीक होने के बाद भी रखें सेहत पर नज़र, पोस्ट कोविड के लक्षणों को नज़रअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget