एक्सप्लोरर

Coronavirus: त्वचा में हो रहे ये बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण

कोरोना के नए लक्षणों में लोगों को सिर में दर्द, शरीर में दर्द, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण हैं. हालांकि कुछ लोगों को त्वचा पर चकत्ते भी हो रहे हैं. अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में चकत्ते होते हैं तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन से प्रभावित लोगों में कई अलग तरह के लक्षण सामने आ रहे हैं. ऐसे मरीजों को डायरिया और त्वचा संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं. इस बार कई ऐसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं, जो पिछले होने वाले कोरोना के लक्षणों से बिल्कुल अलग हैं. इस बार कोरोना वायरस कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर रहा है. अब कई अध्ययनों में ये बात भी सामने आई है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस लोगों की त्वचा में भी संक्रमण पैदा कर रहा है. इसलिए अगर आपकी त्वचा में ये बदलाव हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में 40 फीसदी से ज्यादा लोगों की त्वचा में बदलाव देखे गए हैं. नए लक्षणों में त्वचा में सूजन और चकत्ते भी हो रहे हैं. कई रिसर्च में ये भी सामने आया है संक्रमित व्यक्ति के नाखूनों में भी बदलाव हो रहे हैं. 

त्वचा में ये बदलाव हो सकते हैं कोरोना के लक्षण

नाखून और पैर की उंगलियों में बदलाव- अगर आपके नाखूनों में कोई बदलाव हो रहा है तो ये कोरोना का लक्षण भी हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नाखूनों पर निशान दिखें या नाखून पर रेखा और पैच दिखें तो ये कोरोना के नए लक्षण भी हो सकते हैं. 

स्किन पर चकत्ते और खुजली- अगर आपकी त्वचा पर चकत्ते हो रहे हैं और इनमें खुजली या दर्द भी हो रहा है तो ये कोरोना का नया लक्षण हो सकता है. कई लोगों को सूजन भी हो रही है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है. ये निशान आपके हाथ, पैर, गर्दन के पीछे या पैरों की उंगलियों पर कहीं भी हो सकते हैं. ये भी कोरोना होने का लक्षण है.

होठ सूखना या दाने होना- एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण होता है उनके होंठ सूख सकते हैं. ऐसे लोगों के होठों पर दाने भी हो सकते हैं. संक्रमित व्यक्तिय के होंठ सूखने, होंठों पर पपड़ी पड़ने जैसी समस्या हो सकती है. कई लोगों के मुंह के अंदर तक ये समस्या हो सकती है. डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके होंठों का रंग नीला हो जाए या बहुत सूखापन रहे तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. ऐसे मामले में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

नॉर्मल स्किन इनफेक्शन और कोविड में क्या अंतर?
त्वचा में किसी तरह के चकत्ते  साधरण संक्रमण या एलर्जी की वजह से भी हो सकते हैं. हालांकि कोरोना के नए और शुरुआती लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते और दूसरे कई बदलाव हो सकते हैं. आपको त्वचा पर सूखापन लगने के अलावा दूसरे लक्षण जैसे बुखार, खांसी-जुकाम, शरीर में दर्द, सिर में दर्द और सांस संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं. आपको कोई भी लक्षण नज़र आए तो इसे बारीकी से लेना है.

ऐसे में अगर आपको कोरोना का कोई भी लक्षण या त्वचा पर किसी तरह के चकत्ते या कोई और परेशानी हो, तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित मरीज को नहीं खाना चाहिए ऐसा खाना, देरी से होगी रिकवरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget