एक्सप्लोरर

Covid-19: कोरोना संक्रमित मरीज को नहीं खाना चाहिए ऐसा खाना, देरी से होगी रिकवरी

अगर आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं तो आपको रिकवरी के वक्त हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए. अपने भोजन में ऐसे आहार को शामिल न करें, जिससे इम्यून सिस्टम प्रभावित हो.

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को रिकवर होने में काफी समय लग रहा है. जो लोग ठीक हो रहे हैं उन्हें काफी समय तक कमजोरी महसूस हो रही है. ये बीमारी लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से भी परेशान कर रही हैं. ऐसे में खुद को बचाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. वहीं जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो रहे हैं उन्हें जल्दी रिकवरी के लिए दवा के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है. आज हम आपको ऐसा आहार बता रहे हैं जो आपको कोरोना रिकवरी के दौरान बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. 

कोरोना से रिकवरी के दौरान इस तरह का खाना न खाएं

1 पैक्ड फूड्स- कोरोना से रिकवरी के वक्त आपको डिब्बा बंद चीजें नहीं खानी चाहिए. ये भले ही बनाने में आसान हों लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है. ऐसे खाने में प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम काफी मात्रा में होती है. इस तरह के डिब्बा बंद खाने से शरीर में सूजन भी आ सकती है. इससे आपका इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और आपको कोरोना से रिकवरी में वक्त लग सकता है.

2 कोल्ड्रिंक्स पीना- कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को कोल्ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए. कोल्ड्रिंक्स पीने से पेट में सूजन पैदा हो सकती है. इसके अलावा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. कोल्ड्रिंक पीने से आपका गला भी खराब हो सकता है.

3 फ्राइड खाना- कोविड से ठीक हो रहे लोगों के टेस्ट और स्मैल चली जाती है ऐसे में रिकवरी के दौरान जब धीरे-धीरे स्वाद वापस आने लगता है, तो आपका चटपटा खाने का मन कर सकता है. लेकिन आपको ऐसे खाने से परहेज करना चाहिए. दरअसल ज्यादा तेल वाले खाने को पचाने में काफी समय लगता है. इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है. साथ ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है. इसलिए बीमार व्यक्ति को तला-भुना खाने से बचना चाहिए.

4 मसालेदार खाना- कोरोना के मरीज को हल्का और सुपाच्य भोजन खाना चाहिए. मसालेदार खाने की बजाए अपने भोजन में सादा खाना शामिल करें. ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से गैस, पेट की दूसरी समस्याएं और गला  खराब हो सकता है. इस तरह के खाने से कफ की समस्या भी हो सकती है.

5 जंक फूड से बचें- कोरोना से ठीक होने के बाद पिज्जा, बर्गर या किसी तरह के जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए. ये हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं. भले ही ये खाना टेस्ट में अच्छा लगे, लेकिन इनसे मोटापा बढ़ाता है और पचने में काफी समय लगता है. 

यह भी पढ़ें:

दालचीनी और शहद से बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चाय, जानिए रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Healthy Millet Khichdi Kids Will Love: घर में रखे इन मोटे अनाजों से ऐसे बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटने लगेंगे बच्चे
घर में रखे इन मोटे अनाजों से ऐसे बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटने लगेंगे बच्चे
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
Best Shiva Temples: मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते भारत के ये मंदिर, सावन में जरूर करें यहां के दर्शन
मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते भारत के ये मंदिर, सावन में जरूर करें यहां के दर्शन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget