एक्सप्लोरर

Cauliflower Vs Broccoli: कौन सी सब्जी में छिपा है अच्छी सेहत का खजाना, जानिए

हम सभी के घर में हमेशा से गोभी की सब्जी बनती आ रही है. लेकिन फूल गोभी की तरह दिखने वाली सब्जी ब्रोकली भी अब लोगों के किचन का हिस्सा बन रही है. ये दोनों सब्जी बनावट में एक जैसी दिखती हैं, लेकिन इनके रंग और पोषक तत्वों में अंतर होता है.

फूल गोभी हम भारतीयों के किचन की एक अहम सब्जी मानी जाती है. लेकिन इसको खाने में बच्चे और बड़े दोनों बहुत नखरे दिखाते हैं. लेकिन आजकल एक और मिलती जुलती सब्जी जिसे ब्रोकली के नाम से जाना जाता है मेट्रो शहरों के बाद अन्य शहरों में भी लोगों की पसंद बनती जा रही है. जहां एक तरफ फूल गोभी भारतीय सब्जी है, वहीं ब्रोकली एक विदेशी सब्जी है, जो कि अब भारत में भी उगाई जाने लगी है. भारत के कई हिस्सों में अभी भी फूल गोभी और ब्रोकली को काफी हद तक एक जैसा माना जाता है और सिर्फ यही नहीं पोषण के मामले में भी ये काफी हद तक एक जैसी हैं, लेकिन दोनों में पोषण की मात्रा अलग अलग होती है.

आजकल टीनएजर फूलगोभी की जगह ब्रोकली खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. दरअसल, उनका मानना है कि ब्रोकली ज्यादा फायदेमंद होती है. इतना ही नहीं कई जगहों पर लोग ब्रोकली को हरी गोभी के नाम से भी पुकारते हैं. वहीं ब्रोकली ब्रेसिक्सा वानस्पतिक परिवार के सदस्यों में शामिल है, जिसे सब्जी के साथ कच्चे सलाद के रूप में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. भारत में आम लोगों में ये ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, लेकिन फिर भी अब धीरे-धीरे ये लोगों के रसोईघरों में अपनी जगह बनाती जा रही है.

गोभी और ब्रोकली के फायदे:

  1. गोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम और थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है. जो हमारी सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है. वहीं ब्रोकली में एंटी ऑक्सीडेंट्स और फायटोकेमिकल्स के साथ- साथ आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, प्रोटीन, विटामिन ए और सी समेत कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
  1. ब्रोकली और गोभी में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज पाई जातीं है. उबली हुई गोभी खाकर वजन तेजी से कम किया जा सकता है. शरीर के आतंरिक सूजन को दूर करने के लिए उबले हुए गोभी के प्रयोग किया जा सकता है. वहीं ब्रोकली को सलाद के रूप खाना गुणकारी है.
  1. इन दोनों सब्जियों में आइसोथियोसाइनेट्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स मौजूद होते हैं. ये दोनों तत्व शरीर में कैंसर सेल्स को उतपन्न होने से रोकते हैं. गोभी की अपेक्षा ब्रोकली में ये तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं.
  1. दोनों सब्जियों को उबालकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इन्हे थोड़ा स्वादिष्ट बनाने के लिए उबालने के बाद इसमें काला नमक और आमचूर का प्रयोग किया जा सकता है.
  1. सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण धीमी गति से होता है. इसलिए इस मौसम में गोभी और ब्रोकली के सेवन से रक्त पतला हो जाता है सामान्य स्थिति में परिसंचरण करता है.

इसे भी पढ़ें

Health tips: क्या आपको भोजन दोबारा गर्म कर खाने की आदत है? हो जाएं सावधान !

Health Tips: स्पाइसी फूड खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, बरतें ये सावधानियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget