एक्सप्लोरर

क्या चॉकलेट के केमिकल बुढ़ापे में बढ़ा सकते हैं याद्दाश्त? कंपनी प्रायोजित रिसर्च से हुआ ये खुलासा

रिसर्च का प्रकाशन सोमवार को साइंटिफिक रिपोर्ट्स में हुआ है. मानव परीक्षण के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 211 स्वस्थ लोगों को शामिल किया. उनकी उम्र 50-75 साल की थी और परीक्षण 12 सप्ताह तक चला.

नए रिसर्च से खुलासा हुआ है कि कोको में मौजूद केमिकल्स बुजुर्गों की याद्दाश्त क्षमता को बढ़ा सकता है. अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पाया है कि फ्लेवनोल्स 50-75 की उम्र वाले लोगों के लिए सीखने के प्रदर्शन को सुधारता है. फ्लेवनोल्स यौगिकों के समूह से संबंध रखता है जिसे पॉलीफेनोल्स कहा जाता है, जो चाय, जैतून का तेल, तेल, प्याज, ब्रोकली, रेड वाइन और ब्लूबेरी में भी पाया जाता है.

क्या चॉकलेट खाने से बढ़ती है याद्दाश्त?

रिसर्च का प्रकाशन सोमवार को साइंटिफिक रिपोर्ट्स में हुआ है. मानव परीक्षण के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 211 स्वस्थ लोगों को शामिल किया. उनकी उम्र 50-75 साल की थी और परीक्षण 12 सप्ताह तक चला. रिसर्च की शुरुआत और अंत में शोधकर्ताओं ने सोच और याद्दाश्त का मूल्यांकन करने के लिए दिमाग को कई तरह से जांचा. प्रतिभागियों के दिमाग में रक्त प्रवाह को मापने के लिए एमआरआई स्कैन का भी इस्तेमाल किया गया. परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चार ग्रुप में सप्लीमेंट के कई लेवल दिए गए जिसमें कोको के फ्लेवनोल्स थे.

चॉकलेट केमिकल पर रिसर्च में खुलासा

अल्जाइमर रिसर्च यूके के रिसर्च डायरेक्टर सुसान कोल्हास ने कहा, "कोको बीन्स में मौजूद फ्लेवनोल्स छोटे परीक्षण के दौरान सीमित वक्त तक कुछ संभावित प्रभाव को स्पष्ट करता है, लेकिन हमें बड़े पैमाने पर परीक्षण करने की जरूरत है, जिससे समझा जा सके कि क्या फ्लेवनोल्स से भरपूर कोई डाइट बुढ़ापे में दिमागी प्रक्रिया को बढ़ा सकती है." उन्होंने बताया, "हम ये भी नहीं जानते हैं कि सुधार को जांच में कितना सार्थक मापा गया." रिसर्च के अंत में पाया गया कि फ्लेवनोल से भरपूर डाइट ने प्लेसेबो ग्रुप के मुकाबले खास याद्दाश्त के काम में बेहतर प्रदर्शन किया.

फ्लेवनोल सप्लीमेंट का दिमाग में रक्त प्रवाह पर 12 सप्ताह का कोई प्रभाव नहीं था. शोधकर्ताओं का कहना है कि रिसर्च में डिमेंशिया के पहलू पर विचार नहीं किया गया था. लिहाजा, नहीं कहा जा सकता कि क्या कोको से भरपूर डाइट स्थिति को विलंब करने या रोकने में प्रभाव डाल सकती है. रिसर्च में कोको फ्लेवनोल सप्लीमेंट्स कैप्सूल की शक्ल में प्रतिभागियों को मुहैया कराए गए थे. हालांकि कोको बीन्स चॉकलेट की बुनियाद हैं, लेकिन चॉकलेट फ्लेवनोल यौगिकों का भरोसेमंद स्रोत नहीं हैं और रिसर्च नहीं बताता है कि चॉकलेट का खाना दिमागी सेहत के लिए अच्छा है.

चॉकलेट प्रोडक्ट्स की अलग-अलग श्रेणी बनाने वाली कंपनी ने रिसर्च को आंशिक तौर पर समर्थन दिया था. शोधकर्ताओं का कहना है कि अनुसंधान पर निरंतर निवेश की जरूरत है, जिससे डिमेंशिया का कारण बननेवाली बीमारियों के खतरे को कम करने और दिमाग की सुरक्षा के तरीकों का पता लगाया जा सके. हालांकि, वर्तमान में डिमेंशिया को रोकने का कोई खास इलाज नहीं है. रिसर्च बताता है कि स्वस्थ जीवनशैली उम्र ढलने के साथ हमारे दिमाग को स्वस्थ रख सकती है. स्वस्थ डाइट, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से दूरी और ब्लड प्रेशर के अलावा वजन को काबू में रखना डिमेंशिया के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Health tips: क्या आपको भोजन दोबारा गर्म कर खाने की आदत है? हो जाएं सावधान !

इंसानों के बजाए बंदरों को टीका लगाने से क्या महामारी को रोका जा सकता है? जानिए क्या कहती है रिसर्च

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget