एक्सप्लोरर

आपकी इस गलती की वजह से छिन सकती है खूबसूरती, तेजी से कम होने लगता है कोलेजन

कोलेजन स्किन की थिकनेस पर सीधा असर डालता है. कोलेजन कम होने पर स्किन सिकुड़ने लगती हैं, आंखों के नीचे नीली नसें तक नजर आने लगती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस गलती की वजह से खूबसूरती छिन जाती हैं.

Collagen for Skin : झुर्रियां और चेहरे पर दाग बढ़ती उम्र की निशानी के साथ युवाओं के चेहरे की चमक को फीका कर देती हैं. इनकी वजह से कम उम्र में बुढ़ापे के लक्षण नजर आ सकते हैं. स्किन पर झुर्रियों की सबसे बड़ी वजह कोलेजन (Collagen) है. शरीर में अगर कोलेजन सही नहीं है तो चेहरे की चमक खोने से लेकर तमाम तरह की दिक्कतें हो सकती हैं.

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलेजन स्किन (Skin) की थिकनेस पर सीधा असर डालता है. कोलेजन कम होने पर स्किन सिकुड़ने लगती हैं, आंखों के नीचे नीली नसें तक नजर आने लगती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस गलती की वजह से खूबसूरती छिन जाती हैं और कोलेजन तेजी से कम होने लगता है.

कोलेजन क्या होता है

कोलेजन शरीर में पाए जाने वाला एक तरह का प्रोटीन है, जो मांसपेशियों, खून की नसों, आंखों, हार्ट, हड्डियों और स्किन में पाया जाता है. यह सभी अंगों के सेल्स को ग्लू की तरह जोड़कर रखता है. शरीर में कोलेजन के एक नहीं कई फायदे हैं. इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं, त्वचा टाइट और चोट लगने पर जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है.

कोलेजन की कमी होने से क्या होगा

स्किन पर झुर्रियां या त्वचा का सिंकुड़ना

बालों की चमक कम होना

नाखूनों का कमजोर पड़ जाना

जोड़ों में दर्द रहना

कोलेजन की कमी का कारण

1. जब शरीर को जरूरत से अनुसार पोषण नहीं मिल पाता है, तब कोलेजन की कमी होने लगती है. 

2. जब शरीर प्रोटीन को अच्छी तरह पचा नहीं पाता है, तब भी कोलेजन तेजी से कम होता है.

3. खराब लाइफस्टाइल भी कोलेजन की कमी के लिए जिम्मेदार है. 

कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए

1. शरीर को प्रोटीन से भरपूर डाइट दें.

2. खाने में विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल करें.

3. दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं.

4. रोज एक कटोरी दही खाने से स्किन नेचुरली ग्लो करती है.

5. बहुत देर तक धूप में न बैठें. रोजाना 10-20 मिनट तक धूप काफी है.

6. गहरी और अच्छी नींद लें. लेट नाइट सोने बचें.

7. सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और कुछ देर खुली हवा में टहलें.

8.  स्मोकिंग-शराब से दूरी बनाएं.

9. रात में गैजेट्स का कम इस्तेमाल करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Mosquito Bite Reasons: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget